विज्ञापन

JDU में होने वाला है बड़ा बदलाव? MLC चुनाव के बाद पार्टी में हलचल तेज

नीतीश कुमार और पार्टी का नेतृत्व इस विवाद को कैसे सुलझाता है. क्या ललन सिंह की भूमिका में कोई बदलाव होगा? 5 नवंबर की बैठक और उसके बाद होने वाले फैसलों से जेडीयू की आगे की रणनीति की तस्वीर कुछ हद तक साफ हो सकती है.

JDU में होने वाला है बड़ा बदलाव? MLC चुनाव के बाद पार्टी में हलचल तेज
पटना MLC चुनाव के बाद नीरज कुमार के बयान ने JDU में खींचतान को उजागर किया है.
NDTV
  • जेडीयू में MLC चुनाव के बाद से ही खींचतान की स्थिति बनी है.
  • अनंत सिंह ने JDU नहीं, जनसुराज उम्मीदवार का समर्थन किया था.
  • MLC बने नीरज कुमार ने ललन सिंह से आशीर्वाद लेने से इनकार किया है.

पटना: बिहार की राजनीति में जेडीयू के अंदर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ नीरज कुमार के खुलकर नाराजगी जताने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. क्या जेडीयू में नेताओं के बीच खींचतान बढ़ रही है? क्या पार्टी के अंदर बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है? और क्या आने वाले दिनों में कुछ बड़े नेताओं की जिम्मेदारियां बदल सकती हैं? नीरज कुमार के बयान, अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई और पार्टी के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरण इन सवालों को और अहम बना रहे हैं. 

पार्टी में खींचतान की जड़ क्या?

मामले की शुरुआत विधान परिषद के पटना स्नातक क्षेत्र के चुनाव (MLC Elections) से हुई. इस चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की, लेकिन चुनाव के दौरान पार्टी के अंदर जो कुछ हुआ, उससे नीरज कुमार काफी नाराज बताए जा रहे हैं. मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के उम्मीदवार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुग्रह सिंह का समर्थन किया था. इसे पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के तौर पर देखा गया. इसके बाद जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया. 

पूरे विवाद में ललन सिंह की भूमिका भी चर्चा में रही. ललन सिंह को अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच बातचीत कराने और विवाद सुलझाने की कोशिश करते देखा जा रहा था, लेकिन चुनाव के बाद नीरज कुमार ने जिस तरह अपनी नाराजगी जाहिर की, उससे साफ हो गया कि मामला अभी शांत नहीं हुआ है.

ललन सिंह पर क्या नीरज कुमार क्या रुख?

जीत के बाद जब नीरज कुमार से ललन सिंह से आशीर्वाद लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान जिन लोगों ने उनके खिलाफ काम किया, उन्हें इसका जवाब मिलेगा. नीरज कुमार का यह बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि एक समय उन्हें ललन सिंह के करीबी नेताओं में गिना जाता था.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे में दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से इस तरह की दूरी सामने आना जेडीयू के अंदर के समीकरणों पर सवाल खड़े करता है. यह सिर्फ दो नेताओं के बीच नाराजगी का मामला है या इसके पीछे पार्टी के अंदर चल रही कोई बड़ी राजनीतिक खींचतान है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा. 

इस विवाद के बीच जेडीयू के दूसरे बड़े नेताओं की भूमिका भी चर्चा में है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा लगातार संगठन से जुड़े मामलों में सक्रिय हैं. नीरज कुमार ने अपनी जीत के बाद संजय झा से मुलाकात की और उनके सहयोग का जिक्र भी किया. दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. वह पार्टी के कार्यक्रमों में पहले से ज्यादा दिखाई दे रहे हैं.

JDU में नीतीश ही सबकुछ! 

इससे यह चर्चा तेज हुई है कि क्या जेडीयू आने वाले समय में नई पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है. हालांकि, निशांत कुमार की सक्रियता को सीधे नेतृत्व में बदलाव से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी. इसी तरह संजय झा की बढ़ती भूमिका का मतलब यह भी नहीं है कि पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की अहमियत कम हो रही है.

जेडीयू में नीतीश कुमार अब भी सबसे बड़े राजनीतिक चेहरे हैं और पार्टी के भीतर किसी भी बड़े फैसले में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है. 30 अक्टूबर को सामने आए एक पोस्टर ने भी इस चर्चा को बढ़ाया. नीरज कुमार की जीत पर बधाई देने वाले पोस्टर में नीतीश कुमार, संजय झा और निशांत कुमार सहित कई नेताओं की तस्वीरें थीं, लेकिन ललन सिंह की तस्वीर नहीं दिखाई दी.

यह भी पढ़ें | फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

5 नवंबर की बैठक पर सबकी नजरें

इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, किसी पोस्टर में तस्वीर नहीं होना अपने आप में किसी नेता को पार्टी से अलग किए जाने या उसकी भूमिका कम होने का सबूत नहीं है. अब सबकी नजर 5 नवंबर को होने वाली पार्टी की बैठक पर है. संजय झा की ओर से पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की बात सामने आई है.

माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और अनुशासन तोड़ने के आरोपों पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक से यह संकेत मिल सकता है कि पार्टी नेतृत्व अंदरूनी विवादों को किस तरह संभालना चाहता है.

जेडीयू के सामने इस समय दोहरी चुनौती है. एक तरफ पार्टी को अपने पुराने और अनुभवी नेताओं को साथ लेकर चलना है, तो दूसरी तरफ संगठन में नई पीढ़ी को भी जगह देनी है. ललन सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं का अपना राजनीतिक आधार और अनुभव है. वहीं संजय झा और निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. फिलहाल जेडीयू में किसी बड़े फेरबदल का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन नीरज कुमार की नाराजगी ने पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को सार्वजनिक जरूर कर दिया है. 

यह भी पढ़ें

'नीतीश होते तो यह सब नहीं होता', अनंत सिंह बोले- कोर्ट में करेंगे सरेंडर, नीरज ने फंसाया

हम तीन में न तेरह में, हमारा क्या लेना, फैसला कोर्ट का है... अनंत सिंह के सरेंडर वाले आदेश पर नीरज कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Lalan Singh Jdu, Bihar News, Bihar Politics, Neeraj Kumar Jdu Mlc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com