विज्ञापन

बुजुर्ग नेताओं को बारिश में दिक्कत होती, कल 4 बजे होगा जन महाभियोग कार्यक्रम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के सांसदों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग आयोजन 31 अक्टूबर यानि कल आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित होगी.

  • राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज होने वाला कांग्रेस का जन महाभियोग कार्यक्रम टाल दिया है.
  • आज होने वाला यह आयोजन अब कल आयोजित होगा. राहुल ने कहा बारिश की वजह से कार्यक्रम टाला गया.
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन दिल्ली के रामीलाला मैदान में रैली करेगा.
नई दिल्ली:

कांग्रेस का जन महाभियोग आयोजन एक दिन आगे बढ़ गया है. राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के सांसदों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा 'यह जन महाभियोग कल आयोजित होगा. क्योंकि बुजुर्ग सांसदों को आने में दिक्कत होती, इसलिए यह आयोजन कल होगा. पूरा विपक्ष एकजुट है, वहीं दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर राहुल ने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली होगी, लेकिन अभी से लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है.' राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, जेएमएम की महुआ मांझी समेत इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कई सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. 

1 नवंबर की रैली में कोई भी शामिल हो सकता है:राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा 'हमने आज का अपना कार्यक्रम जन महाभियोग कल के लिए स्थगित कर दिया है, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हमारी एक रैली है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है, चाहे आप राजनीति से जुड़े हों या नहीं इसके अलावा आप कारोबारी हैं या नौकरी करते हैं, आप भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. सरकार कोशिश कर रही है कि जो लोग आ रहे हैं, उन्हें रोका जाए. यह एक विरोध प्रदर्शन है और पूरा विपक्ष यहां मौजूद है. सब इसमें शामिल हो सकते हैं. राहुल ने कहा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब समेत सभी राज्यों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली आना चाहते हैं, उनके साथ आम लोग भी दिल्ली आना चाहते हैं, लेकिन अभी से सभी को रोका जा रहा है.'

'बारिश की वजह से टाला कार्यक्रम'

राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह से ही दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, इसलिए हमने आज का कार्यक्रम कल करने  का फैसला किया है. फिर उसके अगले ही दिन हम रामलीला मैदान पर मार्च करेंगे, जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा. इंडिया गठबंधन वोट बचाओ, देश बचाओ रैली करेगा.

CTI ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र 

एक तरफ राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने का ऐलान कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की तरफ से सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा गया है, जिसमें 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली क निरस्त करने की अपील की गई है. पत्र में लिखा गया है कि इस रैली से व्यापारियों को 10 से 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा. इससे पहले CTI की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को भी पत्र लिखा जा चुका है.

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगा आयोजन

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस का जन महाभियोग कार्यक्रम कल के लिए टाल दिया गया है. यह आयोजन अब कल होगा. कार्यक्रम पहले की तरह ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित होगा. जिसमें इंडिया गठबंधन समेत कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ेंः 'UP में BJP अंगद का पैर है', लखनऊ में अमित शाह ने की CM योगी की तारीफ, अखिलेश-राहुल को चैलेंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Press Conference, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi News Live, Rahul Gandhi Today News, Rahul Gandhi Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com