देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर के उत्तर में 10 किलोमीटर दूर बताया गया है. रात 10.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.7 बताई गई है. टि्वटर यूजर्स ने भूकंप के झटके महसूस करने के अपने अनुभव शेयर किए. कईयों ने बताया कि उन्होंने अपना बेड हिलते हुए महसूस किया. किसी जान माल की सूचना अभी तक नहीं मिली है.
Earthquake of Magnitude:3.7, Occurred on 05-07-2021, 22:36:54 IST, Lat: 28.70 & Long: 76.65, Depth: 5 Km ,Location: 10km N of Jhajjar, Haryana for more information download the BhooKamp App https://t.co/9csmviZyai pic.twitter.com/89Jl1AVWUf
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 5, 2021
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भूकंप आने पर क्या करें
1. अगर भूकंप के वक्त आप घर में हो तो फर्श पर बैठ जाएं.
2. घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें.
3. भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें.
4. अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें.
5. अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंके.
6. मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को ठकठकाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके.
7. अगर आपके पास कुछ ना हो तो चिल्लाते रहे हैं और हिम्मत ना हारें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं