नेपाल में आज सुबह करीब साढ़े चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है. अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है. बता दें कि हाल के महीनों में तिब्बती पठार और आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ी हुई हैं.
चीन के शिनजियांग क्षेत्र में 5 नवंबर को 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. उससे पहले तिब्बत में 22 अक्टूबर को 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई 173 किलोमीटर दर्ज की गई थी.
यह भूकंप ऐसे समय आया था जब क्षेत्र पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव झेल रहा था. अगस्त में नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी. इस आपदा में नेपाल में 1,455 लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों लोग लापता हुए थे. तिब्बत की ओर भी कई लोगों के मारे जाने और सैकड़ों के लापता होने की खबरें सामने आई थीं.
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते तापमान, ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने और चरम मौसमी घटनाओं के कारण किंगहाई-तिब्बत पठार क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम लगातार बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें | जनकपुर-अयोध्या सुपरफास्ट ट्रेन तैयार, 464 KM लंबा रूट, बिहार होते हुए नेपाल और भारत के इन स्टेशनों को जोड़ेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं