विज्ञापन

तूफानी बारिश, आंधी और ओले, 100 की रफ्तार से हवाएं, दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम मचाएगा कहर

Today Weather: दिल्ली, यूपी समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम कहर बरपाने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए आंधी, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

तूफानी बारिश, आंधी और ओले, 100 की रफ्तार से हवाएं,  दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम मचाएगा कहर
10 जून मौसम का अपडेट. (PTI)
  • दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 17 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है
  • कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ओले गिर सकते हैं. वहीं 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
  • 10 से 12 जून तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है

Aaj Ka Mausam 10 June 2026:दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों को बारिश और तेज हवाओं के चलते चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. 9 जून, मंगलवार शाम अचानक दिल्ली के मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई. दिल्ली,एनसीआर के साथ ही यूपी, हैदराबाद समेत कई हिस्सों में बरसात से मौसम सुहावना हो गया. साथ ही इस तूफानी बारिश से कई जगहों पर पेड़ गिरे और पानी भी भर गया. मौसम का ये बदलाव गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए कुछ हद तक राहत जरूर लेकर आया है. 10 जून को भी देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. कई जगहों पर तो बिजली कड़कने के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने बिहार, यूपी समेत देश के 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

17 राज्यों में आएगा बारिश-तूफान 

  1. दिल्ली
  2. यूपी
  3. बिहार
  4. हरियाणा
  5.  राजस्थान
  6. मध्य प्रदेश
  7.  उत्तराखंड
  8. पंजाब
  9.  हिमाचल प्रदेश
  10. झारखंड
  11.  पश्चिम बंगाल
  12. छत्तीसगढ़
  13. अरुणाचल प्रदेश
  14.  असम
  15.  तमिलनाडु
  16.  आंध्र प्रदेश
  17.   कर्नाटक 
Latest and Breaking News on NDTV

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में बुधवार तड़के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद सुबह से ही बादल छाये हुए हैं. वहीं हवाएं भी चल रही हैं. 10 और 11 जून के लिए दिल्ली में बारिश और तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बारिश की वजह से दिल्ली वालों को तेज गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलने की उम्मीद है. दिल्ली में 9 जून को अचानक मौसम बदलने की वजह से मुंबई से दिल्ली आ रहें एयर इंडिया के एक विमान को अहमदाबाद डाइवर्ट किया गया.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

10 से 12 जून तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश और तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस दौरान 70-75 कमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मंगलवार को यूपी में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने कई जिलों में जमकर तबाही मचाई. इटावा, महोबा और फिरोजाबाद में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला, जिसकी वजह से कहीं पेड़ उखड़े तो कहीं दीवारें और छतें गिर गईं. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड के कई इलाकों में भी 10 जून को तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 65 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  

 कहां आएगा आंधी-तूफान?

  • 11 और 12 जून को दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश 
  • 12 जून को पूर्वी यूपी, 11-12 जून को छत्तीसगढ़
  • 10-11 जून को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल
  • 11-12 जून को झारखंड
  • 10-12 जून को बिहार
  • 8-10 जून को ओडिशा में तेज हवाओं और आंधी-तूफान आने की संभावना है

कहां पड़ेंगे ओले?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 11-12 जून और जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड के साथ ही 12 जून को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 दिन दिल्ली-यूपी से एमपी-राजस्थान तक मौसम मचाएगा तूफान

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का यूटर्न, 120 KM प्रति घंटे की तूफानी आंधी, बारिश को लेकर क्या अपडेट?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Today Weather, Weather Today, Monsoon Update 2026, Today Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com