नासिक के चर्चित TCS धर्मांतरण केस में अब चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस की पहली चार्जशीट ने इस पूरे मामले की परत-दर-परत साजिश को उजागर कर दिया है. आरोप है कि एक हिंदू महिला कर्मचारी का सुनियोजित तरीके से ब्रेनवॉश किया गया, उसका मानसिक, आर्थिक और यौन शोषण हुआ और फिर उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी निदा खान, दानिश शेख और तौसीफ अत्तार ने मिलकर ऑफिस के अंदर ही एक संगठित नेटवर्क खड़ा कर लिया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को नमाज सिखाने से लेकर रोजे रखने तक के लिए दबाव बनाया गया. यहां तक कि उसके मोबाइल में जबरन धार्मिक कंटेंट, ऑडियो क्लिप्स और ऐप्स इंस्टॉल कराए गए.