विज्ञापन

सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, अंकिता भंडारी मामले पर विवाद के बीच हुई शपथ

दुष्यंत कुमार गौतम ने गंगटोक लोक भवन में सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. इस दौरान चीफ जस्टिस ए मोहम्मद मुस्ताक ने शपथ दिलाई.

सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, अंकिता भंडारी मामले पर विवाद के बीच हुई शपथ
दुष्यंत कुमार गौतम ने सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर ली शपथ. (Photo: IANS)
  • सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को शपथ दिलाई गई है.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को उन्हें सूबे का राज्यपाल नियुक्त किया था.
  • अंकिता भंडारी मामले में VIP एंगल को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम का विरोध हो रहा था.
गंगटोक:

सिक्किम की राजधानी गंगटोक के लोक भवन में आयोजित एक समारोह में दुष्यंत कुमार गौतम ने राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. अंकिता भंडारी मामले से जुड़े विवादों की वजह से उनकी नियुक्ति को लेकर सिक्किम और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन हुए थे. सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए. मोहम्मद मुस्ताक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मंत्रिपरिषद के सदस्य, सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष, हाई कोर्ट के जज, लोकसभा सांसद, विधायक और अहम लोग मौजूद थे. शपथ ग्रहण समारोह के बाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों और अन्य शख्सियतों का परिचय नवनियुक्त राज्यपाल से कराया. इसके बाद, सिक्किम सशस्त्र पुलिस द्वारा राज्यपाल को औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया था. वे ओम प्रकाश माथुर की जगह पर सिक्किम के 19वें राज्यपाल बने हैं.
दुष्यंत कुमार गौतम सिक्किम के 19वें राज्यपाल बने हैं.

दुष्यंत कुमार गौतम सिक्किम के 19वें राज्यपाल बने हैं.
Photo Credit: IANS

गंगटोक से दिल्ली तक हुआ विरोध...

पिछले हफ्ते कुछ युवाओं और जागरूक नागरिकों ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में जिला प्रशासनिक केंद्र पर शांतिपूर्ण धरना दिया. उन्होंने सीनियर बीजेपी लीडर दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध किया. उनकी मांग है कि केंद्र सरकार इस नियुक्ति को तब तक टाल दे, जब तक कि 2022 के अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'VIP एंगल' को लेकर चल रही सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती.

पिछले दिनों दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता भी इस फैसले का विरोध करते हुए धरने पर बैठे थे. उनके साथ एंटी-रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद थीं. इसके बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के कई नेता एकजुटता दिखाते हुए वहां पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें | झारखंड: नाबालिग छात्रा से दुष्‍कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्‍या, इलाके में तनाव का माहौल; भारी पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें | एसआईटी, सीबीआई जांच और दोषियों को उम्रकैद.. अंकित भंडारी केस में अबतक क्या-क्या हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dushyant Kumar Gautam, Ankita Bhandari Case, Sikkim Latest News, Gangtok, Sikkim Governor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com