पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. ये लोग पुलिस को देखकर बाइक पर सवार हो भाग रहे थे, तभी उसके साथी ने बाइक की स्पीड इतनी तेज कर दी कि दो आरोपी नीचे सड़क पर लुढ़क गया जबकि तीसरा भागने में कामयाब रहा. लोगों ने उसे पकड़कर पहले तो चप्पलों से पिटाई कर दी फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में 4 अक्टूबर को हुई बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की हत्या में इनकी तलाश थी.
पंजाब पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उसके तार पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की हत्या से जुड़ते नजर आए. अपराध को अंजाम देने के बाद ये लोग वहां से भागने में कामयाब रहे थे और आकर लुधियाना में रह रहे थे. लुधियाना में ये लोग एक मोहल्ले में लूट की वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे, तभी लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. इसी बीच पुलिस को आता देख तीनों भागने लगे लेकिन नाटकीय अंदाज में दो हत्थे चढ़ गया.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप
पश्चिम बंगाल सीआईडी की टीम ने उन दोनों को पंजाब पुलिस से रिमांड पर लेकर शुक्रवार को बैरकपुर की जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पीटीआई को पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों उस गैंग के गुर्गे हैं, जिसने मनीष शुक्ला की हत्या की है. अधिकारी ने कहा, "वारदात के बाद हमलोग इनकी तलाश में दबिश दे रहे थे, यहां तक कि बिहार में भी छापेमारी की थी लेकिन ये लोग पंजाब भागने में कामयाब रहे थे." पुलिस अधिकारी के मुताबिक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाना होगा: विजयवर्गीय
बता दें कि नॉर्थ कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर टीटागढ़ में 4 अक्टूबर को अपराधियों ने मनीष शुक्ला की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह पुलिस थाने के नजदीक ही पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों को संबोधित कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं