विज्ञापन

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस साल भी शामिल नहीं हुए राहुल-खरगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं. यह लगातार दूसरा साल है जब दोनों नेता विपक्ष लाल किला पर मौजूद नहीं हैं.

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस साल भी शामिल नहीं हुए राहुल-खरगे
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए.
नई दिल्ली:

देश आजादी का 80वां सालगिरह मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं. लेकिन इस साल भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं. यह लगातार दूसरा साल है जब दोनों नेता विपक्ष लाल किला पर मौजूद नहीं हैं. अब तक कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अनुपस्थित होने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है.

साल 2024 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पीछे की कतार में बिठाया गया था जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे. 

तब कांग्रेस ने कहा था कि केंद्र सरकार नेता प्रतिपक्ष की इज्जत नहीं करती है. तब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि छोटे मन के लोगों से बड़ी चीजों की उम्मीद करना बेमानी है. नेता प्रतिपक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पांचवीं पंक्ति में बिठा कर सरकार ने अपनी कुंठा जरूर दिखाई, लेकिन इससे राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

2024 में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लाल किले पहुंचे थे राहुल गांधी

दरअसल, साल 2024 में राहुल गांधी पहली बार बतौर नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे थे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद 2014 के बाद से खाली पड़ा था, क्योंकि किसी भी पार्टी के पास इसके लिए पर्याप्त सांसद मौजूद नहीं थे. नेता प्रतिपक्ष के बनने के लिए किसी भी पार्टी के पास संसद की 10 फीसदी यानी 55 सीटें होनी चाहिए. 2014 में कांग्रेस को 44 और 2019 में 52 सीटें मिली थीं. यह वजह थी कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के लिए दावेदारी पेश नहीं कर सकी थी.

2024 के आम चुनावों में कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं, जिसके बाद राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने. पहली बार राहुल गांधी ने संसद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संवैधानिक पद लिया है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत 'बंधेज' पगड़ी, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिया खास मैसेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul, Lal Qila, PM Modi, Mallikarju Kharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com