विज्ञापन

सड़क पर कार पार्किंग का खर्च 25,000 रुपये! चौंकिए मत, दिल्‍ली-नोएडा नहीं, इस मेट्रो सिटी में बनी पॉलिसी, हर घंटे का चार्ज जान लीजिए

Bengaluru Bike Car Parking Charges: बेंगलुरु में सड़क पर कार और बाइक पार्किंग के चार्जेस को लेकर एक नई ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार की गई है. इसमें अधिकतम चार्ज आपको महंगा लग सकता है. प्रति घंटे की पार्किंग का चार्ज भी तय किया गया है. पूरी डिटेल अंदर पढ़ें.

सड़क पर कार पार्किंग का खर्च 25,000 रुपये! चौंकिए मत, दिल्‍ली-नोएडा नहीं, इस मेट्रो सिटी में बनी पॉलिसी, हर घंटे का चार्ज जान लीजिए
Bengaluru Parking Charges: बेंगलुरु में पार्किंग चार्ज पर पॉलिसी तैयार हुई है.
Source: NDTV Graphics/Canva

Bike-Car Parking Charges In Bengaluru: घर-दफ्तर या काम के लिए बाजार जाना हो, जरूरी नहीं कि हर जगह फ्री पार्किंग एवलेबल हो. सड़क पर गाड़ी पार्क की है, या म्‍यूनिसिपैलिटी या अथॉरिटी की पार्किंग में चार्ज तो देना ही होगा, हम-आप देते भी रहे हैं. लेकिन ये इसके लिए सालाना 25,000 रुपये तक लिया जाए तो आप थोड़े हैरान हो सकते हैं. खबर आई है, देश की मेट्रो सिटीज में शुमार बेंगलुरु से.

बेंगलुरु की सड़कों पर कार पार्क करने का सालाना खर्च 25,000 रुपये तक हो सकता है. इसके लिए पॉलिसी तैयार कर ली गई है. ड्राफ्ट पॉलिसी में सालाना रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट के लिए 25,000 रुपये तक चार्ज करने का प्रस्‍ताव है, जबकि शहर की सड़कों पर हर घंटे के हिसाब से चार्ज लगाने का प्रस्ताव है. 

कर्नाटक सरकार ने ग्रेटर बेंगलुरु एरिया के लिए पार्किंग पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है. बेंगलुरु के लोगों को रेजिडेंशियल इलाकों और नॉन-रेजिडेंशियल सड़कों, दोनों जगहों पर अपनी गाड़ियां पार्क करने के लिए जल्द ही काफी ज्‍यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.  

किस कार के लिए कितने चार्ज का प्रस्‍ताव? 

प्रस्तावित ग्रेटर बेंगलुरु एरिया (पार्किंग) नियम, 2026 के तहत, कार के प्रकार के आधार पर रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट का चार्ज सालाना 15,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है. 

  • छोटी कारों के लिए सालाना परमिट फीस 15,000 रुपये 
  • सेडान के लिए सालाना परमिट फीस 20,000 रुपये 
  • वहीं SUV के लिए सालाना परमिट फीस 25,000 रुपये तक हो सकती है

प्रति घंटे का चार्ज भी जान लीजिए 

नॉन-रेजिडेंशियल ऑन-स्ट्रीट पार्किंग के लिए, सड़क की कैटेगरी के आधार पर कारों से 40 से 80 रुपये प्रति घंटा, जबकि दोपहिया वाहनों से 20 से 40 रुपये प्रति घंटा चार्ज लिया जा सकता है. 

कारों के लिए ऑन-स्ट्रीट पार्किंग का खर्च 

  • कैटेगरी C सड़कों पर 40 रुपये प्रति घंटा 
  • कैटेगरी B सड़कों पर 60 रुपये प्रति घंटा और 
  • कैटेगरी A सड़कों पर 80 रुपये प्रति घंटा होगा

दोपहिया वाहनों यानी बाइक और स्‍कूटी के लिए, 

  • कैटेगरी C सड़कों पर 20 रुपये प्रति घंटा 
  • कैटेगरी B सड़कों पर 30 रुपये प्रति घंटा और 
  • कैटेगरी A सड़कों पर 40 रुपये प्रति घंटा होगा 
Latest and Breaking News on NDTV

ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग सस्ती होगी

कारों के लिए प्रति घंटा दरें 20 से 40 रुपये और 
दोपहिया वाहनों के लिए 10 से 20 रुपये के बीच होंगी
मासिक ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग का खर्च 1,000 से 4,000 रुपये के बीच होगा. 
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच पार्किंग के लिए मासिक चार्ज पर 50% की छूट मिलेगी. 

...ताकि सड़क पर लंबे समय तक कार पार्क न करें लोग

ड्राफ्ट नियमों के तहत दो घंटे से ज्‍यादा समय तक पार्क की गई गाड़ियों के लिए चार्ज बढ़ जाएंगे. इसका मकसद सड़कों पर लंबे समय तक पार्किंग को हतोत्साहित करना है. 

अगर इसे लागू किया जाता है, तो यह पॉलिसी बेंगलुरु के पार्किंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लाएगी, जिससे पब्लिक पार्किंग स्पेस का इस्तेमाल करने पर कीमत तय होगी. 

साथ ही गाड़ी चलाने वालों को व्यवस्थित ऑफ-स्ट्रीट सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा मिलेगा. 

शहरी विकास विभाग ने  11 अगस्त को ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है और गजट के तौर पर इसके पब्लिश होने के 30 दिनों के भीतर आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं. 

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम भरभरा कर गिरे! 6,000 रुपये तक सस्‍ता हो गया गोल्‍ड-सिल्‍वर, जानिए ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parking Charge, Parking Charge News, Parking Charges Hikes, Bengaluru Parking Problem, Bengaluru Parking Costs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com