तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रात करीब 2 बजे उनके आवास पर हमला किया. अभिषेक ने कोलकाता पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह इस घटना को रोकने में नाकाम रही. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले छह महीनों में उन पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश थी और न्यायपालिका पर आरोप लगाया कि वह इन कथित हमलों को लेकर आंखें मूंदे बैठी है.
After I released the recce video this morning, my house was attacked just now, at 2 AM by BJP goons, right under the watch of the Kolkata police. Thank you, Calcutta High Court and the Supreme Court of India for remaining mute spectators while all this unfolds. I will upload the videos shortly.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) November 6, 2026
अभिषेक बनर्जी के आरोपों का पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि ये आरोप लोगों को गुमराह करने की कोशिश हैं. पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता दिलीप घोष ने सवाल उठाया कि टीएमसी नेता को आखिर कौन मारना चाहेगा? उन्होंने कहा, "पहली बार देखा है कि किसी नेता का जन्मदिन फुटपाथ पर मनाया जा रहा है. अगर कोई हंगामा करेगा, तो प्रतिक्रिया तो होगी ही. वैसे भी, अभिषेक बनर्जी को मारने के लिए किसके पास वक्त है? उनके पास अब कहने या करने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे इस मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं."
#WATCH | New Town: On TMC leader Abhishek Banerjee's claim that his residence was attacked, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, "This is the first time we've seen a politician's birthday being celebrated on the footpath. If someone creates a disturbance, there is bound to be a backlash. Besides, who has the time to kill Abhishek Banerjee? There is nothing left for them to say or do, so they are attempting to mislead people by bringing up this issue..."
— ANI (@ANI) November 7, 2026
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह हमला तब हुआ, जब उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय और आवास की रेकी करते हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा, "आज सुबह मेरे द्वारा रेकी का वीडियो जारी किए जाने के कुछ ही वक्त बाद, रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया. यह सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ."
बाद में एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने कथित हमले का फुटेज साझा किया और आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दो दिनों तक रेकी करने के बाद उनके आवास को निशाना बनाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जान से मारने की बार-बार मिल रही धमकियों के बावजूद, न तो पुलिस और न ही न्यायपालिका ने कोई कार्रवाई की.
अभिषेक बनर्जी ने कथित निगरानी को एक संदिग्ध साजिश बताते हुए इसकी तत्काल और गहन जांच की मांग की है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष, कोलकाता पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पश्चिम बंगाल पुलिस से अपील की है कि वे इसमें शामिल लोगों की पहचान करें और पता लगाएं कि यह ऑपरेशन किसके आदेश पर चलाया गया था.
यह भी पढ़ें | अंगूठा कुचला, आंख के पास हड्डी तोड़ दी... अभिषेक बनर्जी ने बताया- जन्मदिन के दौरान आधी रात आखिर हुआ क्या
यह भी पढ़ें | टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने लगाया हमले का आरोप, बोले-हथियार लेकर घर में घुसे लोग, पत्थर भी फेंके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं