- टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार तड़के उनके घर पर हमले का आरोप लगाया
- अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों पर हथियार लेकर उनके घर घुसकर हमला करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया
- हमले में पार्टी के कुछ लोग घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर स्थिति काबू में की
पश्चिम बंगाल की पर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भजीते और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है, ये आरोप उन्होंने खुद लगाया है. अभिषेक का आरोप है कि शनिवार तड़के कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर कुछ लोगों ने घुसकर उनपर हमला किया. टीएमसी नेता ने हमले का आरोप बीजेपी समर्थकों पर लगाया है. अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि उनको जान से मारने की कोशिश की गई. बीजेपी समर्थक हथियार लेकर रात को 2 बजे उनके घर में घुसे और उन पर हमला कर दिया. उनका आरोप है कि ये सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ. वह जल्द ही हमले का वीडियो भी जारी करेंगे.
अभिषेक बनर्जी ने लगाया हमले का आरोप
उनका आरोप ये भी है कि उनके घर पर हमला किया गया, जिस वजह से उनकी पार्टी के कुछ लोग घायल हो गए. हमले के समय उनके आवास पर भारी पुलिस बल मौजूद था. हालात को काबू करने के लिे उनको काफी मशक्कत करनी पड़ी.ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना सामने आई है. जुलाई और नवंबर में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
पहले भी हमले के आरोप लगा चुके हैं ममता के भतीजे
अभिषेक ने कुछ अज्ञातों पर मोटरसाइकिल आकर उनके घर और ऑफिस की रेकी करने और 6 नवंबर 2026 को रात करीब 2 बजे उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया था. तब भी उन्होंने बीजेपी पर ही हमले का आरोप लगाया था और कोलकाता पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे. 30 जून और 1 जुलाई 2026 की रात को भी अभिषेक ने बाइक सवार शख्स पर उनके घर पर हमला करने और पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था.
पहले पार्टी दफ्तर में लगाया था हमले का आरोप
अभिषेक ने सितंबर महीने में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हथियार लेकर उनके कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था.उन्होंने आरोप लगाया था कि तड़के करीब 4:30 बजे हथियारों से लैस लोग कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में घुसे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. अब एक बार फिर उन्होंने हमले का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें-TMC दफ्तर में तोड़फोड़; अभिषेक बनर्जी ने बताया सुबह 4:30 बजे कैमैक स्ट्रीट में क्या हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं