विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों ने पत्रकारों पर बोला हमला, NDTV की ओबी वैन को किया आग के हवाले

फैसले के बाद राम रहीम को कोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया लेकिन यहां जुटे इसके समर्थकों ने पत्रकारों पर हमले किए और तोड़फोड़ की.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों ने पत्रकारों पर बोला हमला, NDTV की ओबी वैन को किया आग के हवाले
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों ने पत्रकारों पर बोला हमला...
  • राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद समर्थक हमलावर
  • एनडीटीवी के मीडिया पर्सन पर हमला, ओबी इंजीनियर को चोट
  • समर्थकों ने पंचकूला में मीडिया की वैन्स में तोड़फोड़ की
पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं से रेप के आरोप में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 25 अगस्त यानी आज दोषी करार दिया है. हालांकि कोर्ट ने सजा पर फैसला 28 अगस्त तक के लिए सुरक्षित रखा है. फैसले के बाद राम रहीम को कोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया लेकिन यहां जुटे इसके समर्थकों ने पत्रकारों पर हमले किए और तोड़फोड़ की. हालांकि हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है लेकिन गुस्साए समर्थकों ने पंचकूला में कई गाड़ियां फूंक दी हैं. समर्थकों ने NDTV की ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया.

पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप​

समर्थकों ने पंचकूला में मीडिया की वैन्स में तोड़फोड़ की. अदालती फैसले के बाद समर्थकों को गुस्सा का खामियाजा पत्रकारों को झेलना पड़ा है. एनडीटीवी के एक ओबी इंजीनियर पर हमला किया गया जिससे उन्हें चोट लग गई. खबर लिखे जाने तक उन्हें खून भी निकल रहा था.
 
636392652310655615.

समर्थक लगातार नारे लगा रहे हैं और जोर जोर से चिल्ला रहे हैं. गुस्साए डेरा समर्थकों की भीड़ ने कोर्ट परिसर की तरफ रूख किया. इसके अलावा कई जगह  पुलिस पोस्ट छोड़कर भागती दिखी. गौरतलब है कि पंथ के अनुयायियों के शहर में पहुंचने के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां सुरक्षा ज्यादा कड़ी कर दी गई है. 

पढ़ें: गुरमीत राम रहीम पर क्या है केस, जानें पूरा मामला

वीडियो- पंचकूला में एकत्र बाबा राम रहीम के समर्थक वापस जाने को तैयार नहीं...


सिरसा में हुआ फ्लैग मार्च
सिरसा के पुलिस अधीक्षक अश्विन शेन्वी ने कहा, 'सिरसा में पंथ मुख्यालय पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया ताकि रात करीब 10 बजे से अनिश्चितकाल के लिए लगाए गए कर्फ्यू को लागू किया जा सके.' धारा 144 के तहत शहर में निषेधाज्ञा लगे होने के बावजूद पिछले तीन दिनों में बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी पंचकूला में जमा हुए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim, Rape Case Verdict, Panchkula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com