विज्ञापन

राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से की एक्स पर अपील, DMK नेता ने बता दिया- उनके लिए कौन पहले

परिसीमन विधेयक को लेकर इन दिनों देश की राजनीति गरमाई हुई है. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के ऐलान के बाद पारा हाई है.

राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से की एक्स पर अपील, DMK नेता ने बता दिया- उनके लिए कौन पहले
राहुल गांधी और एमके स्टालिन
IANS
नई दिल्ली:

परिसीमन बिल पर घमासान मचा है. डीएमके नेता एमके स्टालिन और एनसीपी(एसपी) के शरद पवार को मनाने के लिए आज INDIA अलायंस के नेता चेन्नई से मुंबई तक की दौड़ लगाने वाले हैं. चेन्नई पहुंचने से पहले ही राहुल गांधी ने एमके स्टालिन को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया है और उन्हें मनाने की कोशिश की है. इस पर एमके स्टालिन का भी जवाब आया है और उनका कहना है कि हमारी पहली प्राथमिकता तमिलनाडु और उसके लोगों का हित है. स्टालिन ने परिसीमन बिल पर अपने रुख को बदलने की कोई बात नहीं कही. शायद उन्होंने अपनी बात से ये कहने की कोशिश की है कि उन्होंने जो फैसला लिया है, वो तमिलनाडु के हित में है.

Latest and Breaking News on NDTV


राहुल गांधी ने लिखा, "INDIA ब्लॉक के कई सीनियर नेता और मैं चेन्नई जा रहे हैं. हम एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे और उनसे मांग करेंगे कि परिसीमन विधेयक का विरोध करें. लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. इससे आरएसएस और भाजपा के पास भारत के राजनीतिक नक्शे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने को असीमित ताकत मिल जाएगी. भाई स्टालिन से मेरी अपील है कि वो इसका विरोध करें. वो हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ डटे रहें हैं. राष्ट्रहित और तमिलनाडु हित में हम सभी को मिलकर इस बिल को हराना होगा."

राहुल के इस पोस्ट पर स्टालिन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा. "संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने हमेशा तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर ही हर फैसला लिया है. हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' (गद्दारों) के रूप में नहीं, बल्कि 'कट्टाबोम्मन' (वीरों) के रूप में याद रखेगा."

इसे भी पढ़ें: शरद पवार-स्टालिन को मनाने मुंबई और चेन्नई जाएंगे सोनिया, राहुल समेत INDIA अलायंस के नेता, परिसीमन बिल पर हलचल

इसे भी पढ़ें: जब एक वोट से गिरी थी सरकार और बाद में साथ आई डीएमके, क्या इस बार भी एनडीए का हिस्सा होगी?

इसे भी पढ़ें: 'क्या ये पीठ में छुरा घोंपने जैसा नहीं है?', प्रकाश राज का स्टालिन पर निशाना, परिसीमन बिल के समर्थन पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delimitation Bill, Rahul Gandhi, MK Stalin, Parliament, Delimitation Bill In Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com