विज्ञापन

यूपी के बंटवारे पर ब्रेक! 500 से ज्यादा सीटों के बाद भी रहेगा एक राज्य; अमित शाह ने बताया कैसे

परिसीमन बिल के लागू होने के बाद यूपी में विधानसभा की सीटें 650 तक हो जाएगी, लेकिन इसके बाद भी यूपी का बंटवारा नहीं होगा. क्योंकि इस परिसीमन बिल में कुछ ऐसा है जो इस पर ब्रेक लगाता है.

यूपी के बंटवारे पर ब्रेक! 500 से ज्यादा सीटों के बाद भी रहेगा एक राज्य; अमित शाह ने बताया कैसे
Delimitation Bill: उत्तर प्रदेश में सीटें बढ़ने के बाद भी नहीं होगा बंटवारा (फाइल फोटो)
  • केंद्र सरकार संसद में परिसीमन बिल लाने जा रही है जिससे लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ेंगी.
  • हालांकि यह परिसीमन बिल लागू होे के बाद भी यूपी जैसे बड़े राज्य का बंटावारा नहीं होगा.
  • यूपी की विधानसभा सीटें वर्तमान में 403 हैं और परिसीमन के बाद यह सीटें करीब 605 तक होगी.

परिसीमन बिल को लेकर देश में हलचल है. केंद्र सरकार इसे संसद में लाने वाली है. अगर देश में परिसीमन बिल लागू होता है तो फिर लोकसभा और राज्यों के विधानसभा सीटें बढ़ेगी. इस बिल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सीटें 403 से बढ़कर 650 तक हो जाएगी. लेकिन इतनी सीटें बढ़ने के बाद भी यूपी का बंटवारा नहीं होगा. क्योंकि परिसीमन बिल के साथ ही केंद्र सरकार ने ऐसा संविधान संशोधन ला दिया है, जिससे बंटवारे की इस बहस पर ब्रेक लग गया है. शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है, यूपी बंटेगा नहीं, बल्कि अविभाजित रहते हुए ही उसकी विधानसभा सीटें बढ़ेंगी. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है, आखिर परिसीमन के तहत सीटें तो बढ़ेगी, लेकिन बंटवारे पर ब्रेक कैसे लग गया. 

क्या है राज्यों के बंटवारे का नियम 

इसे समझने के लिए परिसीमन बिल, अनुच्छेद 170(1) को समझना होगा. दरअसल, संविधान के अनुच्छेद 170(1) में साफ लिखा था कि किसी भी राज्य की विधानसभा में अधिकतम सीटों की संख्या 500 से ज्यादा नहीं हो सकती. यानि अगर किसी राज्य की सीटें 500 से ज्यादा जाती तो उस राज्य का बंटवारा करना होगा. इसका मतलब था, यूपी की विधानसभा में चाहे जितनी आबादी बढ़ जाए, 500 से ज्यादा विधायक नहीं हो सकते है. यूपी में अभी 403 सीटें हैं. यह संख्या 500 की सीमा के अंदर है, इसलिए अभी कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन जैसे ही यह संख्या 500 के पार जाती तो बंटवारे की स्थिति बनती, ऐसी स्थिति से बचने के लिए राज्य सरकार ने एक नया बदलाव किया है. 

परिसीमन में बढ़ेगी सीटें 

केंद्र सरकार जो नया परिसीमन बिल लाने वाली है, उसमें लोकसभा और विधानसभा दोनों की सीटों में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है. इसका कारण महिला आरक्षण है, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना है, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. आरक्षण लागू करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ानी और नए सिरे से परिसीमन करना जरूरी है.

अगर यूपी पर यह फॉर्मूला लागू करें तो गणित ऐसा बनता है, तो यूपी में फिलहाल 403 सीटें हैं, जिसमें 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने पर यह सीटें करीब 605 के आसपास चली जाती. यानी परिसीमन के बाद यूपी में 403 की जगह 605 विधायक चुनकर आएंगे. यही वह आंकड़ा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि निर्वाचन के लिए 605 सीटें उपलब्ध होंगी. 

पुराने नियम के मुताबिक यहीं पर पेंच फंसता था, क्योंकि विधानसभा सीटें की 500 थी, अगर यूपी की सीटें बढ़कर 605 हो जातीं, तो वह 500 की सीमा को पार कर जातीं. ऐसी स्थिति में संविधान के हिसाब से दो ही रास्ते बचते थे, जिसमें यूपी का बंटवारा किया जाए ताकि सीटें 500 के अंदर ही रहे. या फिर सीटें ही न बढ़ाई जाए. 

अमित शाह ने बताया क्यों नहीं बंटेगा यूपी 

इसी पेंच को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है. इस विधेयक में अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करके राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीटों की सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है. इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा.' नए गणित के मुताबिक यूपी की सीटें परिसीमन बिल लागू होने के बाद 605 तक जाती है, जो नए नियम के 650 के आंकड़े के नीचे ही रहेगी. इस लिहाज में यूपी में सीटें भी बढ़ेगी और यूपी का बंटवारा भी नहीं होगा. 

1971 की जनगणना के आधार पर होगा परिसीमन

इसके अलावा सरकार ने यह भी बताया सीटों का बंटवारा 1971 की जनगणना के आधार पर ही रहेगा, ताकि दक्षिण के राज्यों को नुकसान न हो, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है. सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है, इसी में इन विधेयकों को पेश किया जाएगा. अगर संसद से यह बिल पास हो जाता है, तो नया परिसीमन आयोग बनेगा. सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन पूरा करना है. इसके बाद 2051 तक सीटों के आवंटन में बदलाव पर रोक का भी प्रस्ताव है. 

ये भी पढ़ेंः शरद पवार-स्टालिन को मनाने मुंबई और चेन्नई जाएंगे सोनिया, राहुल समेत INDIA अलायंस के नेता, परिसीमन बिल पर हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delimitation Bill, Delimitation Bill 2026, UP Vidhan Sabha, Amit Shah News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com