विज्ञापन

दिल्ली से चारधाम यात्रा को मिलेगी तेज रफ्तार, यमुनोत्री लिंक हाईवे से 3 राज्यों को कनेक्टिविटी, सहारनपुर, बागपत-शामली तक फायदा

Delhi-Yamunotri Link Highway: दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है. पहले चरण में 6 किलोमीटर का रूट तैयार है.

दिल्ली से चारधाम यात्रा को मिलेगी तेज रफ्तार, यमुनोत्री लिंक हाईवे से 3 राज्यों को कनेक्टिविटी, सहारनपुर, बागपत-शामली तक फायदा
दिल्ली से चारधाम की यात्रा अब होगी आसान (फोटो सोर्स:NDTV ग्राफिक्स)
  • दिल्ली से चारधाम की यात्रा अब आसान और सुपरफास्ट होने वाली है.
  • दिल्ली यमुनोत्री लिंक हाईवे पर जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू होगी.
  • इस पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद यात्रियों के समय में बचत होगी.

दिल्ली से अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यमुनोत्री धाम जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. पहाड़ों की तरफ जाने के लिए अब रास्ता आसान होने वाला है. दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे सहारनपुर बाईपास पर जल्द ही ट्रैफिक शुरू होने वाला है. यह प्रोजेक्ट अब आखिरी चरण में है. जिससे यात्रियों के समय की भी भारी बचत होगी. पहले चरण में चिलकाना रोड से बेहट तक निर्माण करवाया जाएगा और यहां ट्रैफिक शुरू होगा. तीन चरणों में काम पूरा होगा. पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन 2 चरणों की प्रक्रिया के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला फिलहाल उलझा हुआ है. इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से यमुनोत्री जाने के समय में 1.5 से 2 घंटे का समय कम हो जाएगा. 

दिल्ली रोड पर पहला चरण 

दिल्ली रोड पर पहला चरण हो रहा है. जहां चुनहेटी से बेहट रोड पर देवला गांव तक इस फोरलेन का बाईपास बनाया जा रहा है. 19.30 किलोमीटर के इस लिंक बाइपास को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. जिसके पहले चरण में 6 किलोमीटर का मार्ग बनेगा. इस पूरे मार्ग में दो बड़ी पुलियों का भी निर्माण चल रहा है. वहीं अगले 2 चरणों के लिए भी काम किया जा रहा है. इसके बनने के बाद यह रूट शुरू होगा. 

19 गांवों को होगा फायदा

दिल्ली रोड से देवला गांव गांव के बीच में करीब 19 गांवों को इस प्रोजेक्ट का सीधा फायदा होगा. जहां चुनहेटी गाड़ा के अलावा हौजखेड़ी, हलालपुर, मंशापुर, शाहपुर, ककराला, बनीखेड़ा, उनाली, रुपड़ी गुर्जर, नल्हेड़ा, शेखोवाला,  कदीम, शकलापुरी, चकदेवली, चुनहेटी गाड़ा, कांकरकुई, छिदबना, सांवलपुर, नवादा, कपूरपुर और देवला गांव इसके बीच में आएंगे. तीन चरणों में 19 किलोमीटर का यह मार्ग 222 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से बागपत, शामली, सहारनपुर तक कनेक्टिविटी

दिल्ली-यमुनोत्री लिंक हाईवे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में यूपी के लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जा रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली से बागपत, शामली, सहारनपुर और बेहट होते हुए यमुनोत्री की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को शहर के जाम को कम करना है. इसके अलावा, रूट पर रेलवे लाइन और नहरों को पार करने के लिए करीब 227.91 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े फोरलेन पुलों का निर्माण भी इस प्रोजेक्ट के अहम हिस्से के रूप में प्रस्तावित है. इसके पहले चरण के तहत चिलकाना रोड से बेहट रोड के बीच के लगभग 6 किलोमीटर के हिस्से पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इस पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी.

दिल्ली से यमुनोत्री जाने में बचेगा समय 

दिल्ली से यमुनोत्री जाने में समय की बचत होगी. अभी तक सहारनपुर शहर के अंदर से गुजरना पड़ता था, जिससे भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना होता था. लेकिन बाइपास का निर्माण होने के बाद वाहनों को शहर में नहीं जाना होगा. सीधे बाईपास लेते हुए सहारनपुर से गाड़ियां आगे निकल जाएगी. इस 19.30 किमी लंबे लिंक बाईपास के पूरी तरह चालू होने के बाद, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन बिना सहारनपुर शहर के अंदर फंसे सीधे चुनहेटी से बाईपास पकड़कर बेहट रोड पर देवला गांव पहुंच जाएंगे। इससे दिल्ली से यमुनोत्री की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर बिना किसी रुकावट के बाईपास के जरिए सीधे आगे बढ़ जाएगा. दिल्ली से यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के समय में 45 से 50 मिनट के समय की बचत होगी. 

तीन राज्यों के बीच सफर आसान 

इस लिंक हाईवे और बाईपास के चालू होने से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी. जिसका सबसे ज्यादा फायदा पर्यटकों और धार्मिक यात्रा पर निकलने वालों को फायदा होगा ही. साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा. 

ये भी पढ़ेंः चारबाग से वसंतकुंज तक 11 KM का नया लखनऊ मेट्रो कॉरिडोर, 12 स्टेशन बनेंगे; 1 घंटे का सफर 20 मिनट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Expressway, Delhi Expressway News, Delhi Yamunotri Highway Accident, Delhi Bypass, Uttarkashi District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com