विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2024

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर, रेल औऱ हवाई यातायात प्रभावित

भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं हरियाणा, राजस्थान और झारखंड के कई हिस्सो में आज घना कोहरा देखा जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर, रेल औऱ हवाई यातायात प्रभावित
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

कंपकंपा देने वाली सर्दी के बीच शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहा. इसकी वजह से राजधानी के कई हिस्सों में दृश्यता प्रभावित हुई. साथ ही फ्लाइट्स और ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं. 

भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं हरियाणा, राजस्थान और झारखंड के कई हिस्सो में आज घना कोहरा देखा जा रहा है. 

आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''आज रात 2330 बजे 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई. हियाणा के हिसार, राजस्थान, चुरू, झारखंड और राची में 50 मीटर दर्ज की गई. दिल्ली के सफदरजंग और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी में भी 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई.''

IMD ने अपने ट्वीट में कहा, वर्तमान में, दिल्ली के कई स्थानों पर मध्यम तीव्रता वाली बारिश के साथ गरज के साथ बारिश हो रही है. यह बारिश दिल्ली के आसपास के इलाकों - नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, करावल नगर और एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद में होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें  : दिल्ली: बारिश के बाद मौसम हो गया अच्छा, एक्यूआई ‘मध्यम' श्रेणी में पहुंचा

यह भी पढ़ें  : दिल्ली में सर्दी और कोहरे का सितम ज़ारी, उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट, 21 उड़ानें रद्द और 23 ट्रेनें लेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fog, Delhi Winters, Delhi Fog And Cold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com