विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट में भरा बारिश का पानी, IGI के टर्मिनल-3 पर जलभराव, पानी के बीच गुजरते दिखे यात्री

दिल्ली-एनसीआर में हो रही भारी बारिश का असर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला. IGI के टर्मिनल-3 में जलभराव देखने को मिला.

दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव
ANI
  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जलभराव हुआ है
  • एयरपोर्ट स्टाफ वाइपर से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं
  • जलभराव की वजह से यात्रियों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया. जलभराव टर्मिनल-3 में भरा. इस दौरान यात्रियों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है.

वाइपर से पानी निकाल रहा स्टाफ

दिल्ली में शुक्रवार दोपहर भारी बारिश हुई. कुछ घंटों की बारिश में ही दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जलभराव हो गया. एयरपोर्ट स्टाफ पानी निकालने की कोशिश कर रहा है. स्टाफ के लोग वाइपर के जरिए पानी को निकाल रहे हैं.

जलभराव यात्रियों के बैठने की जगह तक पहुंच गया है. पानी को रोकने की कोशिश की जा रही है. जिस जगह पानी भरा है, उसके नीचे अंडर ग्राउंड मेट्रो भी चलती है. ऐसे में पानी नीचे ना जाए उसकी भी कोशिश की जा रही है.

स्टाफ ने क्या बताया?

एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर पहले कभी इस तरह का नजारा नहीं देखा. पहले अगर बारिश होती थी, तो पानी निकल जाता था. घंटेभर की बारिश के बाद ही यह हाल हो गया.

'पहले कभी नहीं देखा ऐसा नजारा'

दिल्ली एयरपोर्ट पर पानी भरने के बाद एक यात्री मानसी ने कहा कि मैंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा. यहां बहुत ज्यादा पानी है. मैं लगभग आधे घंटे से यहां खड़ी हूूं. मैं इंतजार कर रही हूं कि पानी का स्तर थोड़ा कम हो जाए ताकि मैं अराइवल गेट की तरफ जा सकूं.

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं गुरुग्राम में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. बारिश के बाद दिल्ली के कई रास्तों पर जलभराव देखने को मिला.

(राकेश सोनी का इनपुट) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Delhi Airport News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com