सऊदी अरब में फांसी की सजा पाए पंजाबी ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को बचाने की मुहिम तेज हो गई है. गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और पूर्व रेसलर ग्रेट खली ने भी अब उसके लिए आवाज उठाई है. बताया जाता है कि बलजिंदर सिंह पठानकोट जिले के हल्का सुजानपुर का रहने वाला है. वो दुबई से सऊदी अरब जा रहा था, जब उसके साथ काम करने वाले एक शक्स ने उसे पिता की दवाइयां भी साथ में सऊदी अरब ले जाने को कहा था, लेकिन सऊदी अरब में चेकिंग के दौरान दवाइयों की जगह वो ड्रग्स निकला.


बताया जाता है कि बलजिंदर दुबई से सऊदी अरब की सीमा पार कर रहे थे. परिवार के मुताबिक, इसी दौरान किसी पहचान वाले ने उन्हें दवा का एक पैकेट दिया था और जब सऊदी अरब सीमा पर ट्रक में चेकिंग की गई, तो उस दवाई के पैकेट में नशीला पदार्थ निकला, जिस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब सऊदी अरब कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई है. बलजिंदर की मां ने उनके बेटे को बचाने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: पंजाब के होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या... कोर्ट ने दोषी को दी फांसी की सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं