विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक, बिना इमिग्रेशन के देश से उड़ गए 3 विदेशी, एयर इंडिया को मिला नोटिस

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन विदेशी नागरिक भारत छोड़कर चले गए. बताया जा रहा है कि बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के ही वह भारत से विदेश निकल गए. अब इस मामले में एयर इंडिया के सीएओ से सरकार ने जवाब मांगा है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक, बिना इमिग्रेशन के देश से उड़ गए 3 विदेशी, एयर इंडिया को मिला नोटिस
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही (फाइल फोटो)
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है.
  • यहां 3 नागरिक बिना इमिग्रेशन के ही विदेश के लिए उड़ गए.
  • मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को नोटिस दिया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. जहां भारत से तीन विदेशी नागरिक बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस पूरा किए अंतरराष्ट्रीय उड़ान से जर्मनी पहुंच गए. इस लापरवाही को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड में है, जहां नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और इस मामले में जवाब मांगा है. क्योंकि इस तरह से बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए देश से बाहर जाना गंभीर मामला माना जा रहा है, जिस पर जवाब देने के लिए सात दिनों का समय तय किया गया है. 

मंगलवार को बड़ी बैठक 

मामले में एयरलाइन की प्रक्रियाओं, दस्तावेजों की जांच और यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी वजह से एयर इंडिया प्रबंधन से जवाब मांगा गया है. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है. सरकार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चूक एयरलाइन स्तर पर हुई, एयरपोर्ट संचालन में हुई या इमिग्रेशन प्रक्रिया में कोई अन्य खामी रही. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. इस खबर के बाद गृह मंत्रालय हरकत में आया है और आज गृह सचिव गोविंद मोहन इस पर बैठक करने वाले हैं, बताया जा रहा है कि शाम 7 बजे ये बड़ी बैठक होगी. जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट के सीईओ, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन कमिश्नर, आईबी के डायरेक्टर समेत कई स्टेकहोल़्डर को बुलाया गया है.

ये वीडियो भी देखिए

बताया जा रहा है कि जब तीनों नागरिक एयरपोर्ट पर पहुंचे तब किसी ने भी इस तरह ध्यान नहीं दिया. विमान उड़ भी गया, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी. विमान उड़ने के बाद जब एयरपोर्ट पर यात्रियों के दस्तावेजों का मैनुअल मिलान शुरू किया गया तब सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली. जिसमें पता चला कि तीन नागरिकों का इमिग्रेशन क्लीयरेंस नहीं हुआ. जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दी गई थी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस गंभीर लापरवाही माना है. 

जर्मनी पहुंचे तीनों नागरिक 

यह घटना 3 से 4 सितंबर के बीच की बताई जा रही है. इटली के तीन नागरिक पहले अमृतसर से दिल्ली पहुंचे और फिर यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर दिल्ली से म्यूनिख के लिए उड़ गए. यहां उनकी किसी तरह की जांच नहीं की गई.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली की पहली बुलेट ट्रेन को हरी झंडी, 1557 KM में 22 स्टेशन, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी रूट की DPR तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport News, Delhi Airport ATC, Air India, Air India Notice, Delhi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com