दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लिया है. मंगलवार को पश्चिम विहार इलाके में बच्ची के साथ बलात्कार और यातना देने का मामला सामने आया था. बच्ची का एम्स में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को बच्ची का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे थे. एम्स से निकलने के बाद उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है और उसकी सर्जरी की गई है. केजरवाल ने इस घटना को आत्मा को अंदर तक झकझोर देने वाली घटना करार दिया था.
पश्चिमी रेंज की जॉइंट सीपी शालिनी सिंह ने बताया कि पुलिस ने 33 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम कृष्ण है. आरोपी मंगोलपुरी का रहने वाला है और वहां एक फैक्ट्री में काम करता है. आरोपी पर पहले के 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. जिनमें 1 हत्या,1 हत्या की कोशिश और 2 चोरी के हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला किया है. आरोपी लूट के मकसद से आया था, लेकिन बच्ची ने उसे देख लिया तो उसने बच्ची के साथ वारदात की. जांच के लिए पुलिस की 20 टीमें काम कर रही थीं. 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गयी.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि " मैंने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है. दोषियों को पकड़ने की पुलिस कोशिश कर रही है. सबसे अच्छा वकील करके दोषियों को सख्त सज़ा दिलाएंगे." मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित बच्ची के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया है.
बता दें कि मंगलावर को दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई थी. बच्ची के साथ न सिर्फ बलात्कार किया गया बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई. उसके पूरे शरीर पर किसी धारदार चीज से वार किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि जिस वक्त लड़की पर हमला हुआ वह अकेली थी, उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे. बच्ची के पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में परिवार वालों को सूचित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं