विज्ञापन

कालकाजी गैंगरेप केस: आरोपियों ने की सबूत मिटाने की कोशिश, डिलीट की सर्च हिस्ट्री; जांच के लिए भेजा गया फोन

दिल्ली के कालकाजी इलाके में आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में नया अपडेट सामने आया है. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कपड़े धोए और सर्च हिस्ट्री डिलीट की, पुलिस ने तीनों के फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे.

कालकाजी गैंगरेप केस: आरोपियों ने की सबूत मिटाने की कोशिश, डिलीट की सर्च हिस्ट्री; जांच के लिए भेजा गया फोन
कालकाजी गैंगरेप मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. (File Photo)
  • आरोपी हेमंत और मुकेश ने वारदात के बाद घर जाकर कपड़े धोए और सर्च हिस्ट्री डिलीट की.
  • आरोपी आसिफ, हेमंत और मुकेश बचपन के दोस्त हैं, आसिफ की भूमिका मास्टरमाइंड के तौर पर देखी जा रही है.
  • पुलिस ने आसिफ के पास से पिस्टल और चाकू बरामद किया, FIR में आपराधिक साजिश की धाराएं जोड़ी गईं.

दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में हुए गैंगरेप मामले में नया अपडेट सामने आया है. कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. मामले में जांच आगे बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता घटना के बाद से ही काफी डरी हुई थी लेकिन उसने पुलिस को सारी जानकारी दे दी है. वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की. आरोपियों हेमंत और मुकेश ने घर जाकर अपने कपड़े धो दिए थे. इसके साथ ही दोनों ने कथित तौर पर अपनी सर्च हिस्ट्री भी डिलीट कर दी थी. आरोपी आसिफ के मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं.

आसिफ, हेमंत और मुकेश तीनों बचपन के दोस्त हैं और आस्था कुंज पार्क में टहलने जाया करते थे. दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. शक है कि तीनों आरोपियों ने सोमवार शाम 17 साल की लड़की को निशाना बनाने से पहले पूरी साजिश रची थी.

पिस्टल, चाकू और कंडोम...

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने जन्मदिन के मौके पर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक दोस्त के साथ मौजूद थी. इसी दौरान खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपी उसके पास पहुंचते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं.

ये भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ केस : नाबालिग पीड़िता की पहचान वायरल करने वालों पर FIR, 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई

पुलिस ने आसिफ के पास से एक पिस्टल, चाकू और कंडोम बरामद होने के बाद FIR में आपराधिक साजिश की धाराएं भी जोड़ दी हैं. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आसिफ हमेशा हथियार लेकर चलता था और क्या उसने इसी तरह पार्क में पहले भी दूसरी महिलाओं को निशाना बनाया है. आरोपियों ने लड़की और उसकी दोस्त को यकीन दिलाने के लिए पुलिस जैसी भाषा का इस्तेमाल किया.

घटना के बाद आरोपी भाई कथित तौर पर एक खाने की दुकान पर गए और फिर श्रीनिवासपुरी स्थित अपने घर लौट आए. उन्होंने अपने कपड़े धोए, जिससे सबूत मिटाए जा सकें. आरोप है कि आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए धमकी भी दी. इस मामले में आसिफ की भूमिका मास्टरमाइंड के तौर पर देखी जा रही, जो अक्सर आस्था कुंज पार्क में आया करता था.

ये भी पढ़ें: चहल-पहल वाला है कालकाजी का आस्था कुंज पार्क, फिर भी दरिंदों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम- ग्राउंड रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalkaji Astha Kunj Park, Delhi Rape Case, Gang Rape, Kalkaji Gangrape, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com