दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में भीषण आग की घटना सामने आई है. यहां एक फ्लैट में आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग और उनका बेटा फंस गया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस के जवानों ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए 31 साल के मानसिक तौर पर कमजोर बेटे और 75 साल के पिता को मौत के मुंह से निकाला. दरअसल दो मई की रात तकरीबन 3 बजे रात को साउथ दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में एक फ्लैट के भयंकर आग लगने की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली थी.
फ्लैट की मालकिन कल्यानी चटर्जी ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका 31 साल का बेटा अग्निभा, जिसका इलाज चल रहा है और उनके 75 साल के पति सोमिर फ्लैट में फंसे हुए हैं और फ्लैट में भयंकर आग लग गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक फ्लैट में आग लगने के बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने 75 साल के शख्स और 31 साल के उसके बेटे को दरवाजा तोड़कर बचाया pic.twitter.com/nEHtKzDSIp
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) May 3, 2021
दिल्ली पुलिस फायर डिपार्टमेंट को कॉल करने के साथ साथ खुद भी मौके पर पहुंची. दिल्ली पुलिस के जवानों ने 75 साल के सोमिर को बेडरूम का दरवाजा तोड़ कर बचाया. इसी दौरान पुलिस के जवानों को अंदर के एक कमरे से रोने की और बचाओ बचाओ तथा चीखने की आवाज सुनाई दी, लेकिन आग और धुएं की वजह से सही लोकेशन का पता नहीं चल रहा था.
दिल्ली पुलिस के जवानों ने सर्च लाइट का इस्तेमाल किया और अंदर बने बेडरूम के लकड़ी के दरवाजे को तोड़ा, जहां 31 साल का अग्निभा फंसा हुआ था. उसे दिल्ली पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू किया है और दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती करवाया गया.
वीडियो: भरुच के कोरोना अस्पताल में आग, 12 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं