दिल्ली पुलिस कोरोना के मरीजों को इलाज के लिए प्लाज्मा उपलब्ध कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्लाज्मा डोनेशन के इच्छुक लोगों का एक डाटा बैंक तैयार कर रही है. जिसे जीवन रक्षक प्लाज्मा डोनर्स डाटा बैंक नाम दिया गया है. दिल्ली पुलिस की वेबसाइट www.delhipolice.nic.in के होम पेज पर इसे लॉन्च कर दिया गया है. कोरोना के जिन मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर प्लाज्मा थैरेपी की सलाह देंगे, उनके परिजन इस डिजिटल डाटा बैंक की मदद से तुरंत ऐसे लोगों से संपर्क कर सकेंगे, जो प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक होंगे.
दिल्ली पुलिस की इस पहल को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलना भी शुरू हो गया है और पहले दिन ही प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक 12 लोग इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. रजिस्ट्रेशन लिए दिल्ली पुलिस ने अपनी वेबसाइट के होम पेज पर Donate Plasma, Save Lives नाम से एक लिंक अपलोड है, जिस पर क्लिक करते ही एक विंडो ओपन होगी. इसमें दो ऑप्शन दिए गए हैं. प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक लोगों को I am a Plasma Door बटन को क्लिक करना होगा और जिन्हें प्लाज्मा की जरूरत है, उन्हें I am a Plasma recipient (Patient/Care Taker) पर क्लिक करना होगा. इसके बाद जो गूगल फॉर्म खुलेगा, उसमें मरीज या डोनर को अपनी डीटेल्स भरनी होंगी, जिसके बाद रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली पुलिस की एक डेडिकेटेड टीम इस डेटा बैंक की मदद से प्लाज्मा की जरूरत के लिए मिले आवेदनों को चेक करके उसके अनुसार यह देखेगी कि कौन सा डोनर किसकी मदद कर सकता है और फिर दोनों को एक दूसरे के नंबर देकर उनके बीच संपर्क स्थापित करवाएगी, ताकि मरीज को प्लाज्मा मिल सके. इससे कई मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी. पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोगों से अपील की है कि वे आगे आएं और खुद को इस एक प्लाज्मा डोनर के रूप में इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करवाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं