विज्ञापन

दिल्ली में पिता ही निकला कातिल, 10 साल की बच्ची का अपहरण किया और नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला

Delhi Murder News: आरोपी ने खाने या पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को दे दिया था. इसके बाद शनिवार‑रविवार की रात के बीच बच्ची की हत्या कर दी. पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान से शक हुआ था.

दिल्ली में पिता ही निकला कातिल, 10 साल की बच्ची का अपहरण किया और नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला
delhi crime news
  • मुकुंदपुर इलाके में 10 महीने की बच्ची के कथित अपहरण और हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा
  • आरोपी ने खाने या पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को दे दिया था
  • आरोपी के बयान के बाद सख्ती से पूछताछ में उसका कथित अपराध सामने आया है
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में 10 महीने की बच्ची के कथित अपहरण और हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची के पिता ने ही पत्नी और बड़ी बेटी को नशीला पदार्थ देकर बच्ची की हत्या करने का आरोप स्वीकार किया है. 

कैसे हुई वारदात?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने खाने या पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को दे दिया था. इसके बाद शनिवार‑रविवार की रात के बीच बच्ची की हत्या कर दी. पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान से शक हुआ.इसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसका कथित अपराध सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक,आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची की हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. पुलिस अब शव बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. 

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार,आरोपी पिता, जिसे हिरासत में लिया गया है, से पूछताछ जारी है और पुलिस को इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की संभावित भूमिका पर भी शक है. रविवार सुबह परिवार ने दावा किया था कि बच्ची उस समय लापता हो गई, जब पिता दूध लेने बाहर गए थे. बच्ची के दादा ने कहा था कि जब उनका बेटा घर लौटा तो बच्ची नहीं मिली.

यह भी पढ़ें- पहले पिटाई की, फिर 2 बार कार से कुचला... दिल्ली के पीरागढ़ी में बुर्जुग चौकीदार की हत्या, बेटा बोला- साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Delhi Crime, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com