विज्ञापन

राजीव चौक की टेंशन दूर, बन रहा दिल्ली मेट्रो का नया सेंट्रल विस्टा रूट, सुप्रीम कोर्ट-सचिवालय, संसद जाना आसान होगा

Delhi Metro Phase 5 A: दिल्ली मेट्रो के सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर काम शुरू हो गया है. इससे संसद, केंद्रीय सचिवालय, केंद्र सरकार के मंत्रालयों वाले कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वार मेमोरियल जैसी जगहों पर मेट्रो से आवाजाही आसान होगी.

राजीव चौक की टेंशन दूर, बन रहा दिल्ली मेट्रो का नया सेंट्रल विस्टा रूट, सुप्रीम कोर्ट-सचिवालय, संसद जाना आसान होगा
Delhi Metro Phase 5A Central Vista Corridor: दिल्ली मेट्रो नया रूट
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो के फेज 5ए चरण के तहत 12 हजार करोड़ की लागत वाले सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का काम शुरू हो गया है. इसमें आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के तहत पहले 4 स्टेशन और इंटरचेंज का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है. ये सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का हिस्सा होगा. इससे भारत मंडपम, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, केंद्रीय सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों और कॉलेज तक आवाजाही आसान होगी. सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर से सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, प्रधानमंत्री कार्यालय और नए संसद भवन और अन्य केंद्रीय विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी बड़ा फायदा होगा. 

दिल्ली मेट्रो फेज 5A (Central Vista Corridor)

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत शुरुआत में शिवाजी स्टेडियम, युगे युगीन भारत, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट और कर्तव्य भवन बड़े स्टेशन बनाए जाएंगे. इसमें शिवाजी स्टेडियम अंडरग्राउंड रहेगा. आरके आश्रम मार्ग और शिवाजी स्टेडियम को एक किलोमीटर की सुरंग के जरिये जोड़ा जाएगा. ये आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का विस्तार है और यह करीब 10 किलोमीटर का होगा. इससे सेंट्रल दिल्ली के आसपास मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इस कॉरिडोर के तहत आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, युगे युगीन भारत, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वार मेमोरियल, हाईकोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडप और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन होंगे. युग युगीन भारत स्टेशन भूमिगत होगा. यह स्टेशन संसद मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारे के बिल्कुल पास होगा. यहां से नया संसद भवन पैदल दूरी पर होगा.

दिल्ली मेट्रो के नए सेंट्रल विस्टा (आरके आश्रम -इंद्रप्रस्थ) कॉरिडोर और उससे केंद्रीय सचिवालय - किशनगढ़ कॉरिडोर को लिंक करके 4 प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे.
  1. केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
    यह स्टेशन पहले से ही एक बड़ा इंटरचेंज हब है. नए विस्तार के बाद यह एक ट्रिपल इंटरचेंज (Triple Interchange) स्टेशन बन जाएगा. यहां येलो लाइन (Yellow Line),  वायलेट लाइन (Violet Line), मैजेंटा लाइन के सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर (Magenta Line Extension) का केंद्र होगा.
  2. मोती बाग (Moti Bagh) इंटरचेंज
    यह स्टेशन यात्रियों को पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करेगा.
  3. आरके पुरम (RK Puram)
    यहां से यात्री मैजेंटा लाइन (Magenta Line) के मुख्य कॉरिडोर के लिए मेट्रो बदल सकेंगे.
  4. किशनगढ़ (Kishangarh) इंटरचेंज
    ये इस रूट का आखिरी स्टेशन होगा, जो आगे चलकर तुगलकाबाद-एयरोसिटी के बीच बनने वाली गोल्डन लाइन (Golden Line) के लिए भी इंटरचेंज का काम करेगा.

तीन मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी

दिल्ली मेट्रो के फेज 5ए परियोजना के तहत दिसंबर में कैबिनेट ने तीन कॉरिडोर को मंजूरी दी थी. सेंट्रल विस्टा के साथ ही एयरोसिटी-आईजीआई टर्मिनल और सरिता विहार डिपो-कालिंदी कुंज कॉरिडोर भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं.फेज 5ए मेट्रो परियोजना की लागत करीब 12015 करोड़ रुपये है. इन तीनों कॉरिडोर में लगभग 16 किलोमीटर का दायरा कवर होगा और 13 नए स्टेशन बनेंगे. इनमें 10 भूमिगत और 3 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं.

Delhi Metro CM Rekha Gupta

Delhi Metro CM Rekha Gupta

पुरानी, सेंट्रल और वेस्ट दिल्ली से जुड़ेगी सेंट्रल दिल्ली

इससे सेंट्रल विस्टा के साथ पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.इससे मध्य दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी. फेज 5ए के साथ दिल्ली मेट्रो चरण 5बी शुरू हो रहा है. अगली विस्तार योजना में 97 किलोमीटर में फैले 7 नए रूट और 65 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. 5 बी प्रोजेक्ट के तहत 48 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.एयरो सिटी-आईजीआई टर्मिनल और सरिता विहार डिपो-कालिंदी कुंज को भी मंजूरी मिल चुकी है.

दिल्ली मेट्रो का 5ए फेज (Delhi Metro Phase 5A)

  1. लाइन-8 मैजेंटा लाइन : आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ : 9.9 किमी : 9570 किमी : 10 स्टेशन
  2. लाइन 10 गोल्डन लाइन : एयरोसिटी-आईजीआई टर्मिनल 1 : 2.26 किमी : 1420 किमी : 1 स्टेशन
  3. लाइन 10 गोल्डन लाइन : सरिता विहार डिपो-कालिंदी कुंज : 3.9 किमी : 1025 करोड़ : 3 स्टेशन

राजीव चौक पर ट्रैफिक घटेगा

सेंट्रल विस्टा मेट्रो प्रोजेक्ट से दिल्ली मेट्रो के सबसे बड़े इंटरचेंज राजीव चौक पर ट्रैफिक कम होगा. 9.9 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 4 इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे और दूसरा रूट चुनने के कई विकल्प भी मिलेंगे.फेज V(A) एक्सटेंशन के बाद येलो, वॉयलेट और मैजेंटा लाइन का तिहरा इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा. राजीव चौक और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के बीच डेडिकेटेड सबवे की योजना है. इससे येलो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस और ब्लू लाइन के बीच मेट्रो यात्री बिना परेशानी के आ जा सकेंगे. 

Delhi Metro

Delhi Metro

ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के 7 नए रूट का ऐलान, 65 नए स्टेशन बनेंगे, नरेला, नजफगढ़-जोरबाग से पालम तक 97 KM का नेटवर्क बनेगा

नोएडा और वैशाली मेट्रो लाइन के लिए इंटरचेंज (Blue Line Metro)

आरके आश्रम मार्ग और इंद्रप्रस्थ पर इंटरचेंज से ब्लू लाइन के साथ राजीव चौक पर ट्रैफिक घटेगा. नोएडा और वैशाली मेट्रो लाइन से सेंट्रल विस्टा के यात्री इंद्रप्रस्थ पर ट्रेन बदल सकेंगे.द्वारका और पश्चिमी दिल्ली के यात्री आरके आश्रम मार्ग पर आसानी से इंटरचेंज कर सकेंगे.राजीव चौक जाए बिना ही सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर तक सीधी पहुंच मिलेगी.राजीव चौक तो कश्मीरी गेट के बाद दूसरा सबसे बिजी स्टेशन है. 

सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का प्लान (RK Ashram-Indraprastha Corridor)

सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के जरिये सरकारी ऑफिस, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, वार मेमोरियल जैसे स्मारक और भारत मंडपम जैसे आयोजन स्थलों को जोड़ा जाएगा. ये कॉरिडोर कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल, दिल्ली हाईकोर्ट, बड़ौदा हाउस, सुप्रीम कोर्ट और भारत मंडपम जैसी जगहों को जोड़ेगा. इससे मैजेंटा लाइन की लंबाई 88.4 किलोमीटर हो जाएगी. यह डीएमआरसी का सबसे लंबी मेट्रो लाइन बन जाएगी. यह ड्राइवरलेस यानी बिना ड्राइवर वाला मेट्रो कॉरिडोर होगा. बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी, जो नोएडा, साउथ दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के स्टेशनों को जोड़ेगी.

ये भी पढ़ें - वैशाली, मोहन नगर और इंदिरापुरम तक... गाजियाबाद मेट्रो के 3 नए रूट, नोएडा सेक्टर 62 से सीधे जुड़ेगा शहर

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: दिल्ली से हरियाणा के 10 बड़े शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, नमो भारत और मेट्रो के लिए CM रेखा गुप्ता ने बजट में खोला खजाना

ये भी पढ़ें - दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज! साल के अंत तक तैयार हो जाएंगे 3 नए मेट्रो कॉरिडोर, नए रोड और फ्लाईओवर भी बनेंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com