- दिल्ली मेट्रो 18 मई से हर सोमवार छह अतिरिक्त ट्रेनें चलाकर कुल चौबीस अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स जोड़ेगी
- डीएमआरसी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं प्रदान की जाएंगी
- मेट्रो नेटवर्क रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट, आरआरटीएस, नोएडा और गुरुग्राम से जुड़ा हुआ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती मांग और निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो अतिरिक्त फेरे लगाएगी. 18 मई से हर सोमवार 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप जुड़ेंगे. डीएमआरसी का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं दी जाएंगी. दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 65 लाख लोग सफर करते हैं. ऐसे में मेट्रो की इस सुविधा से लाखों लोगों को फायदा होगा.
ये किये जा रहे इंतजाम
अतिरिक्त फेरे लगाने के साथ-साथ डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला भी किया है. इसके लिए मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए जा रहे हैं. वहीं, DFMD, बैगेज स्कैनर और भीड़ कंट्रोल करने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं. दरअसल, सुबह 9 और शाम को 6 बजे के आसपास मेट्रो में काफी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में फेरे बढ़ाने से लोगों को सहूलियत होगी.
दिल्ली की 'लाइफ लाइन' बन चुकी है मेट्रो
डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो नेटवर्क रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट, आरआरटीएस, नोएडा और गुरुग्राम मेट्रो से जुड़ा हुआ है, जिससे लोगों को आसान मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मिलती है. 160 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा दी जा रही है, जिसमें ई-रिक्शा, ई-ऑटो, बाइक टैक्सी और साइकिल सेवाएं शामिल हैं. सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में IOCL के सहयोग से हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने का भी जिक्र है.
बेहद हाईटैक हो गई है दिल्ली मेट्रो
126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्क एंड राइड सुविधा उपलब्ध है. डिजिटल टिकटिंग के तहत QR टिकट, एनसीएमसी, व्हाट्सएप्प टिकटिंग, पेटीएम , फोनपे , अमेज़न और आईआरसीटीसी की भी सुविधा दी गई है. IRCTC इंटीग्रेशन जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया गया है. DMRC ने कहा है कि वह सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.
ये भी पढ़ें :- दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज, केशवपुरम और रोहिणी सेक्टर 34 को जोड़ने के लिए बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, जानिए स्टेशन और रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं