विज्ञापन

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, 24 मई को मिलेगी ये खास सुविधा

UPSC Prelims Exam 2026: सिविल सर्वेसेस के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई को होगी, जिसे लेकर दिल्ली मेट्रो की तरफ से बड़ा अपडेट दिया गया है. उम्मीदवारों को वक्त से एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए ये फैसला लिया गया है.

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, 24 मई को मिलेगी ये खास सुविधा
UPSC Prelims Exam 2026: दिल्ली मेट्रो की खास सुविधा

UPSC Prelims Exam 2026: UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा के दिन कई लाइनों पर मेट्रो की सर्विस एक घंटे पहले शुरू हो जाएगी. 24 मई को सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम होना है, जिसमें देशभर के लाखों युवा हिस्सा लेते हैं. परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की जल्दी होती है, ऐसे में दिल्ली मेट्रो की तरफ से उम्मीदवारों को बड़ी सुविधा दी गई है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी लाइन पर सुबह कब से मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी. 

सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी मेट्रो

DMRC की तरफ से बताया गया है कि 24 मई को दिल्ली मेट्रो की कुछ लाइनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू की जाएंगीं. ये व्यवस्था खासतौर पर पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर लागू होगी. आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे शुरू होती है, लेकिन इस बार परीक्षा को देखते हुए एक घंटा पहले सेवा शुरू की जा रही है, जिससे परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. 

सुबह 6 बजे से 7 बजे तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, इसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी. बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार शेड्यूल के मुताबिक सुबह 6 बजे से चलती रहेंगी. DMRC का कहना है कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवार समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें इसलिए यह इंतजाम किया गया है. 

UPSC परीक्षा को लेकर तैयारी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में गिना जाता है. पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए तीन स्तर का एग्जाम होता है, जिसमें सबसे पहले प्रीलिम्स, फिर मेन्स और आखिर में इंटरव्यू होता है. तीनों के अंक जुड़ने पर रिजल्ट बनता है और फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. इस बार सिविल सर्विस एग्जाम के लिए देशभर में कुल 83 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. भीड़भाड़ को कम करने के लिए कुछ नए केंद्र भी खोले गए थे. इस परीक्षा की तैयारी लाखों छात्र कई सालों से करते हैं.

UPSC Exam Calendar Out: कब होगा CSE, NDA, CDS एग्जाम, यूपीएससी ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Prelims Exam 2026, DMRC UPSC Exam, Delhi Metro UPSC Exam, UPSC Exam Delhi Metro Time, Delhi Metro Time Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com