विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2022

दिल्ली शराब नीति केस : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगी विजय नायर गिरफ्तार

एक इवेंट कंपनी के पूर्व सीईओ हैं विजय नायर, सीबीआई मनीष सिसोदिया और विजय नायर सहित कम से कम 14 अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है

दिल्ली शराब नीति केस : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगी विजय नायर गिरफ्तार
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सहयोगी विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के मामले की (Delhi excise case) जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी विजय नायर को गिरफ्तार किया है. विजय नायर सीबीआई की FIR में पांच नंबर के आरोपी हैं. वे एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व सीईओ हैं. विजय नायर लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं, हालांकि उनके पास कोई पद नहीं है. सीबीआई मनीष सिसोदिया और विजय नायर सहित कम से कम 14 अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है.

दिल्ली के आबकारी केस में सितंबर के पहले सप्ताह तक सीबीआई ने पांच लोगों से एक बार पूछताछ की थी. यह पांच लोग सनी मरवाहा, अमनदीप ढाल,अमित अरोड़ा,समीर महेंद्रू और अरुण रामचन्द्रा पिल्लई हैं. इन सभी से एक बार सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ की गई थी. विजय नायर और दिनेश अरोड़ा विदेश में थे इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हुई. 

एफआईआर के मुताबिक सनी मारवाह महादेव लिकर में ऑथराइज्ड सिग्नेटरी था और उन कंपनियों में भी यह डायरेक्टर के पद पर है जो पौंटी चड्डा से संबंधित हैं. सनी मारवाह एक्साइज के तत्कालीन अधिकारियों का बेहद करीबी बताया जाता है. एक्साइज के अधिकारियों को फायदा पहुंचाने, लाइसेंस दिलवाने में वह बिचौलिए का काम करता था. महादेव लिकर्स कंपनी ओखला के बी 303 इंडस्ट्रियल एरिया में है. इसके अलावा E38 कालकाजी में भी दफ्तर है. इसमें सनी मारवाह सिग्नेटरी है. 

अमनदीप ढाल बिंडको सेल्स में डायरेक्टर है. समीर महेंद्रू ने मनीष सिसोदिया के करीबी दिनेश अरोड़ा की राधा इंडस्ट्री में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. अरुण रामचन्द्रा पिलई पर समीर महेंद्रू से पैसे लेकर सरकारी लोगों को देने का आरोप है. सनी मारवाह के पिता के रूप में एक स्टिंग दिखाया गया है. कुलदीप मारवाह का एफआईआर या किसी कंपनी में किसी पद पर होने का जिक्र सीबीआई ने एफआईआर या किसी स्टेटमेंट में नहीं किया है.

"स्टिंग की जांच कर ले CBI, कुछ गलत हो तो गिरफ्तार करे": शराब नीति घोटले पर दिल्ली के CM

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Liquor Policy, Manish Sisodia, Vijay Nair Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com