विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2022

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा : वायरल वीडियो में पिस्तौल से फायरिंग करता दिखा शख्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की ओर से अब कहा गया है कि फायरिंग करने का आरोपी सोनू चिकना गिरफ्तार हो गया है.हिंसा के मामले में 23 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इसके अलावा 2 नाबालिग पकड़े गए हैं.

Delhi Jahangirpuri Violence case :वायरल वीडियो में नीले रंग का कुर्ता पहने शख्स को फायरिंग करते हुए देखा गया था

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा के दौरान कथित तौर पर पिस्तौल लहराने वाले शख्स सोनू चिकना को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है.जहांगीरपुरी हिंसा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें नीले रंग का कुर्ता पहने शख्स को पिस्तौल से फायरिंग करते हुए देखा गया था. दिल्ली पुलिस की ओर से अब कहा गया है कि फायरिंग करने का आरोपी सोनू चिकना गिरफ्तार हो गया है.हिंसा के मामले में 23 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इसके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं.

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर 17 अप्रैल को एक वीडियो सर्कुलेट हुआ था. जिसमें 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में दंगे के दौरान (नीले कुर्ते में) एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखा गया था. उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस टीम सीडी पार्क रोड स्थित उसके घर तलाशी व  परिजनों से पूछताछ के लिए गई थी तो घर वालों ने पथराव किया था. मामले में 16 अप्रैल को दर्ज FIR क्रमांक 440/22 की जांच के तहत पुलिस ने एक अन्‍य आरोपी जहांगीरपुरा निवासी शेख हमीद (36 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है. हमीद स्‍क्रैप डीलर है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने बॉटल्‍स सप्‍लाई की थीं जिनका हिंसा के दौरान फेंकने के लिए इस्‍तेमाल किया गया.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक दोनों समुदायों के करीब दो दर्जन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. उन्‍होंने कहा " दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म का हो. अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. चार फोरेंसिक टीमों ने आज अपराध स्थल का दौरा किया और सबूत इकठ्ठा किए. सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल मीडिया का विश्लेषण किया जा रहा है." गौरतलब है कि दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी (Delhi Jahangirpuri) इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी. पुलिस के अनुसार, शाम को हुई हिंसा के दौरान पथराव हुआ था और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई थी. जहांगीरपुरी हिंसा में पुलिस ने दंगे, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. घटना में करीब 9 लोग घायल हुए थे, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. 

- ये भी पढ़ें -

* VIDEO: "लाउडस्पीकर पर सख्त महाराष्ट्र सरकार, धार्मिक स्थलों पर स्पीकर लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति : सूत्र
* 'लखीमपुर खीरी केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द
* "“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा

लखीमपुर केस में SC का फैसला, जमानत रद्द, आशीष मिश्रा को एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Jahangirpuri Violence, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com