लाउडस्पीकर (loudspeaker) मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार सक्रिय हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने से पहले अब सरकार की परमिशन लेने की जरूरत होगी. बिना परमिशन के लाउडस्पीकर लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. लाउडस्पीकर मुद्दे पर आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल महाराष्ट्र के डीजीपी के साथ बैठक करेंगे. सभी पुलिस कमिश्नर और अधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया जा सकता है. गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल की ओर से कहा गया है कि लाउडस्पीकर मुद्दे पर राज्य के डीजीपी सभी पुलिस आयुक्तों से मिलकर चर्चा करेंगे और एक गाइडलाइन तैयार कर सभी को दी जाएगी. राज्य में किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दी जाएगा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इसी बची नाशिक पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश देते हुए कहा है कि 3 मई तक सभी धार्मिक जगहों पर लाउडस्पीकर लगाने से पहले परमिशन लेनी होगी. सभी धार्मिक स्थल में मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, चर्च आदी शामिल हैं. सभी को लॉडस्पीकर लगाने की लिखित इजाजत लेनी होंगी. पुलिस कमिश्नर ऑफिस से लिखित परमिशन मिलने के बाद ही धार्मिक स्थल पर लॉडस्पीकर लगाए जा सकेंगे. बिना अनुमति के 3 मई के बाद किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने पर पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा और लॉडस्पीकर जब्त कर कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है. राज ठाकरे ने सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर ( (Mosque Loudspeakers) ) नहीं हटेंगे तो देश भर में मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजेगा.
वहीं राज ठाकरे ने कल पत्रकार परिषद में कहा था कि लाउडस्पीकर का विषय धार्मिक नहीं, सामाजिक है और उसी दृष्टि से इसे देखना चाहिए. इसलिए हमने तय किया है कि अगर आप 5 बार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे, तो हम भी दिन में 5 बार मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. मुझे ऐसा लगता है कि हमें खुद भी कुछ चीजों को समझना चाहिए. मुस्लिम समाज को भी समझना चाहिए कि इस देश से उनका धर्म बड़ा नहीं हो सकता है, लोगों को परेशानी हक रही है, यह बात उन्हें समझने की ज़रूरत है.
VIDEO: दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस ड्राइवरों की हड़ताल, ईंधन की बढ़ती कीमतों का विरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं