Gold Silver Price Today: अगर आप शादी-ब्याह के सीजन के लिए सोने या चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर का यह महीना आपके लिए बेहतरीन खबर लेकर आया है. पिछले कुछ दिनों से सराफा बाजार में दोनों ही कीमती मेटल्स की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों को भारी बचत करने का शानदार मौका मिल रहा है. पिछले 2 दिनों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना की कीमत में 4,682 रुपये और चांदी की कीमत में 8,314 रुपये की गिरावट आ चुकी है.
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज सुबह 11:56 बजे 273 रुपये (0.21%) की गिरावट के साथ 1,29,541 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज सुबह 11:56 बजे 654 रुपये (0.41%) की मामूली तेजी के साथ 1,61,388 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
यह भी पढ़ें | Gold-Silver Rule: घर में कितना सोना-चांदी रख सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जान लीजिए नियम
इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट
कोमैक्स (Comex) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी का रुख देखा जा रहा है. कोमैक्स पर आज सोना करीब 0.84% तक फिसलकर 3,710.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी आज 0.79% की गिरावट दर्ज की गई और यह 44.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करती दिखी.
आपके शहर में सोने के दाम
लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर प्रमुख शहरों में 24 कैरेट (24K) सोने की कीमतें इस प्रकार हैं-
अहमदाबाद: 1,33,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर: 1,33,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: 1,33,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 1,33,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: 1,33,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: 1,33,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर: 1,33,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 1,33,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ: 1,33,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 1,33,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे: 1,33,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत: 1,33,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
आपके शहर में चांदी के दाम
लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर प्रमुख महानगरों में 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं-
अहमदाबाद- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत- 1,84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल
केडिया एडवायजरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई है. सोना अपने हाई से 33.1% और चांदी 63% टूट चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, महंगा कच्चा तेल और निवेशकों की बिकवाली ने कीमतों पर दबाव बनाया. हालांकि, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, ईटीएफ में निवेश की वापसी और चांदी की सप्लाई में संभावित कमी से आगे रिकवरी की उम्मीद है. रिपोर्ट का मानना है कि निवेश की शुरुआत का मौका बन रहा है, लेकिन खरीदारी फेजवाइज होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं