विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

दिल्ली HC ने 65 साल से अधिक उम्र के कैदियों की पैरोल बढ़ाने की मांग पर दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को 65 साल से अधिक उम्र और बीमार कैदियों की आपात पैरोल बढ़ाने की मांग पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली HC ने 65 साल से अधिक उम्र के कैदियों की पैरोल बढ़ाने की मांग पर दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस
कोर्ट 26 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगा
नई दिल्ली:

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोमवार को 65 साल से अधिक उम्र और बीमार कैदियों की आपात पैरोल बढ़ाने की मांग पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) को नोटिस जारी किया है. कोर्ट 26 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान हुए कहा जब ​​आप अपराध कर रहे हों तब आपको पता होना चाहिए कि यह जेल कैसा होता है. वकील अमित साहनी (Amit Shahni) ने याचिका में कहा कि जेलों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना संभव नहीं है क्योंकि वहां पहले से ही क्षमता से अधक कैदी बंद हैं.

Read Also: टूलकिट केस में दिशा रवि को तीन दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजा गया 

उन्होंने कहा है कि क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण जेलों में भीड़भाड़ है और महामारी से जेल काफी प्रभावित हुए है.  याचिका में साहनी ने कहा है कि उन्हें पता चला है कि जेल के अधिकारी कैदियों से सात फरवरी तक मंडोली जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं, जिन्हें पहले आपात पैरोल पर रिहा किया गया था. 

Video: कैद किसानों की मदद को तैयार एक्ट्रेस सोनिया मान, बोलीं- वकील से बात कर ली है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi High Court, Parole Of Prisoners Above 65 Years, Extension Of Parole
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com