दिल्ली में वर्तमान में चल रही आबकारी नीति जारी रहेगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वर्तमान आबकारी नीति को छह माह के लिए आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को नई आबकारी नीति पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने आगामी तीन महीनों में 5 ड्राई डे भी घोषित किए हैं. दिल्ली सरकार ने वर्तमान एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. वर्तमान एक्साइज पॉलिसी का समय 31 मार्च को खत्म हो रहा है. जिसे छह माह के लिए आगे बढ़ाने का प्रस्ताव आबकारी विभाग की तरफ से दिया गया था.
आबकारी मंत्री की तरफ से इसे मंजूरी देने के बाद प्रस्ताव सीएम अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचा. जिसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मंजूर कर दिया है. अब दिल्ली में वर्तमान में चल रही एक्साइज पॉलिसी 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग को नई एक्साइज पॉलिसी पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से डिटेल प्लान तैयार करने को कहा है. जिससे जल्द से जल्द दिल्ली को एक नई आबकारी नीति दी जा सके.
वहीं दिल्ली सरकार ने ड्राइ डे की लिस्ट भी घोषित कर दी है. दिल्ली में आगामी तीन माह में 5 ड्राइ डे रहेंगे. दिल्ली सरकार ने महावीर जयंती पर 4 अप्रैल, गुड फ्राइडे को 7 अप्रैल, ईद उल फितर 22 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा को 5 मई और ईद उल जुहा को 29 जून पर ड्राई डे घोषित किया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं