दिल्ली में अब शराब की होम डिलीवरी हो सकेगी. दिल्ली सरकार ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021 लागू की है, नए नियम के मुताबिक 'मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर करके भारतीय शराब या विदेशी शराब की होम डिलीवरी L-13 लाइसेंस के जरिए की जा सकेगी. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 'शराब की डिलीवरी किसी भी छात्रावास, कार्यालय या संस्थान में नहीं की जाएगी. केवल होम डिलीवरी होगी.'दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक L-13 लाइसेंस एक मौजूदा व्यवस्था है जिसमें संशोधन किया गया है, लेकिन L-13 लाइसेंस या होम डिलीवरी का लाइसेंस अभी तक किसी को नहीं मिला है
खट्टर vs केजरीवाल: वैक्सीन के मुद्दे पर दिल्ली के CM का हरियाणा के CM पर 'पलटवार'
गौरतलब है कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2010 में भी शराब की होम डिलीवरी के लिए प्रावधान थे लेकिन ई-मेल या फैक्स के जरिए ही इसके लिए रिक्वेस्ट भी जा सकती थी लेकिन दिल्ली में कभी भी शराब की होम डिलीवरी नहीं हुई. दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, 2020 में जब मई महीने में लॉकडाउन खोला गया था तो शराब की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसा दूसरे राज्यों में भी देखा गया जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई थी और कहा था कि राज्यों को कोरोना और देह से दूरी के मद्देनजर शराब की होम डिलीवरी पर विचार करना चाहिए. दिल्ली सरकार ने पिछले साल शराब की होम डिलीवरी पर विचार किया लेकिन पाया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत शराब की होम डिलीवरी संभव नहीं इसलिए पॉलिसी में संशोधन किए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन कर सकता है ऑर्डर
ऑनलाइन डिलीवरी पर भी कुछ बंदिशें लगाई गई हैं. कुछ राज्यों में, जहां ऑनलाइन डिलीवरी की इजाजत दी गई है, वहां लोगों को ऑर्डर प्लेस करने के पहले परमिट हासिल करना जरूरी होगी जबकि कुछ अन्य राज्यों में आय का प्रूफ ऑर्डर प्लेस करने के लिहाज से पर्याप्त होगा. हालांकि दिल्ली सरकार ने मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिये शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी है लेकिन लाइसेंस होल्डर को किसी भी छात्रावास, कार्यालय या संस्थान में डिलीवरी की इजाजत नहीं होगी. केवल होम डिलीवरी होगी. शराब की दुकानों को भी दिल्ली में होम डिलीवरी की इजाजत नहीं दी गई है.
राजस्थान में स्वास्थ्य केंद्रों में बिना इस्तेमाल किए फेंकी जा रही वैक्सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं