विज्ञापन

भीषण कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कई इलाकों में बेहद कम हुई दृश्‍यता

Heavy fog in Delhi-NCR: दिल्‍ली के धोला कुआं और अक्षरधाम इलाकों में भीषण कोहरे का असर देखा जा रहा है. इन इलाकों में कुछ दूरी तय करने में भी वाहन चालकों को काफी वक्‍त लग रहा है.

भीषण कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, कई इलाकों में बेहद कम हुई दृश्‍यता
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण कोहरे के कारण कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
  • धोला कुआं और अक्षरधाम में कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी है और वाहन बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं.
  • दिल्ली-NCR के प्रमुख मार्गों और हाईवे पर दृश्‍यता बेहद कम है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है.

Heavy fog in Delhi-NCR: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर के इलाके भीषण कोहरे की चपेट में है. आलम ये है कि कई इलाकों में दृश्‍यता लगभग शून्‍य हो गई है. यहां तक की कुछ दूरी तक देखना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. सड़कों पर रात के वक्‍त दौड़ने वाले वाहनों को रेंग-रेंगकर और बेहद संभलकर आगे बढ़ना पड़ रहा है. दिल्‍ली के कई इलाकों से ऐसे विजुअल सामने आए हैं, जिनसे भीषण कोहरे का पता चलता है. इसके कारण सुबह जल्‍दी घरों से निकलने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

दिल्‍ली के धोला कुआं इलाके के विजुअल सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि वाहन बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं. कोहरे के कारण कुछ दूरी तक देखना भी मुश्किल हो गया है. 
 

ये भी पढ़ें: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक फिर सितम ढाएगी ठंड, मौसम विभाग ने 9 राज्यों को लेकर जारी कर दिया बड़ा अलर्ट

वहीं अक्षरधाम की कहानी भी धोला कुआं से अलग नहीं है. यहां भी घना कोहरा छाया हुआ है. इसके कारण वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: लद्दाख में दिखा खौफनाक लाल आसमान, 2003 के बाद आया सबसे बड़ा सौर तूफान, क्या है खतरा?

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगने को मजबूर 

कोहरे के चलते दिल्‍ली-एनसीआर के इलाकों का भी बुरा हाल है. कई प्रमुख सड़कों और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रात के वक्‍त खाली सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन रेंग‑रेंगकर चलने को मजबूर हैं. कई जगहों पर वाहन चालकों को बेहद सतर्क होकर आगे बढ़ना पड़ रहा है. कोहरे के कारण हेडलाइट की रोशनी भी बेअसर नजर आ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. 

रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है असर 

कोहरे का असर सिर्फ सड़क यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं और नमी के कारण आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Fog, Dense Fog, Zero Visibility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com