विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी से भोला गैंग के स्नाइपर को किया गिरफ्तार, मकोका केस में चल रहा था फरार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भोला गैंग के सदस्य रोहित उर्फ स्नाइपर को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया. वह मकोका केस में फरार था और फायरिंग वारदात में शामिल था.

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी से भोला गैंग के स्नाइपर को किया गिरफ्तार, मकोका केस में चल रहा था फरार
भोला गैंग का अपराधी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Representational Image/File
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भोला गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा शख्स मकोका केस में फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने जहांगीरपुरी से 22 साल के रोहित उर्फ मोहित उर्फ स्नाइपर को गिरफ्तार किया. आरोपी मकोका की धारा 3/4 के तहत दर्ज मामले में वांटेड था और गिरफ्तारी से बच रहा था. 

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी साल 2023 से भोला गैंग से जुड़ा हुआ था और जहांगीरपुरी में हुई फायरिंग की वारदात में भी उसकी भूमिका सामने आई थी.

क्या है पूरा मामला?

रोहित उर्फ मोहित उर्फ स्नाइपर मकोका केस में नाम सामने आने के बाद से  ही फरार चल रहा था. वह साल 2023 से भोला गैंग से जुड़ा हुआ था. क्राइम ब्रांच की टीम ने जहांगीरपुरी से मोहित उर्फ स्नाइपर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को 16 नवंबर को मंगल बाजार रोड, रामलीला ग्राउंड के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

आरोपी मकोका की धारा 3/4 के तहत दर्ज मामले में वांटेड था और गिरफ्तारी से बच रहा था. 

जहांगीरपुरी में हुई फायरिंग की वारदात में भी आरोपी की भूमिका सामने आई थी. वह गैंग के सरगना मुकेश उर्फ भोला के बेटे साहिल के जरिए गैंग के संपर्क में आया था.

इससे पहले आरोपी को 2024 के फायरिंग केस में गिरफ्तार किया गया था और 12 मार्च 2026 को रिहा कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें | लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, साबरमती जेल में मिलने वालों की मांगी लिस्ट; बड़ी जांच की तैयारी

यह भी पढ़ें | ललित मोदी का 16 साल बाद बड़ा बयान, कहा-मेरी जान को खतरा था, इसलिए छोड़ा भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Crime, Jahangirpuri, Delhi Crime News, Delhi Crime Branch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com