विज्ञापन

थाला ने रखा बल्ला, अब अलग अंदाज में संभालेंगे CSK की कमान! जानें कैसा रहा IPL में प्रदर्शन

एमएस धोनी के शानदार आईपीएल करियर का अंत हो गया है. 2008 से 2025 तक उन्होंने 278 मैच खेले और 5439 रन बनाए. अब वह आगामी आईपीएल सीजन में खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के तौर पर नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे.

थाला ने रखा बल्ला, अब अलग अंदाज में संभालेंगे CSK की कमान! जानें कैसा रहा IPL में प्रदर्शन
एमएस धोनी

आखिरकार एमएस धोनी के आईपीएल करियर का समापन हो चुका है. आईपीएल के आगामी सीजन में वह अब बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे. धोनी ने आईपीएल में 2008 से 2025 तक शिरकत किया. जहां वह कुल 278 मैच खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से 242 पारियों में 38.30 की औसत से 5439 रन निकले. जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. एक मैच में खेली गई 84 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी रही. आईपीएल में उन्होंने 137.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

धोनी के बल्ले से निकला 264 छक्के और 375 चौके 

धोनी के बल्ले से आईपीएल में कुल 264 छक्के और 375 चौके निकले. खबर लिखे जाने तक वह आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले चौथे स्थान पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया है. पहले स्थान पर क्रिस गेल का नाम आता है. गेल ने आईपीएल में कुल 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं. वहीं माही के बल्ले से 278 मुकाबलों में 264 निकले. 

Latest and Breaking News on NDTV

पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रहे धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल पांच बार खिताब को अपने नाम किया. टीम ने उनकी अगुवाई में पहली बार 2010 में मुंबई इंडियंस को शिकस्त देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. इसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रही. 

Latest and Breaking News on NDTV

धोनी की कप्तानी में CSK ने आईपीएल में कब किसे हराया 

2010 - सीएसके ने फाइनल में मुंबई इंडियंस को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता.

2011 - फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.

2018 - दो साल के बैन के बाद वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी.

2021 - फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब जीता.

2023 - फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई.

यह भी पढ़ें- धोनी बने चेन्नई सुपर किंग्स के मेन्टॉर, फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com