विज्ञापन

IPL 2027: मोहम्मद शमी, एम. सिद्धार्थ राजस्थान को किए गए ट्रेड, लखनऊ के लिए खेलेंगे सैम करन

आईपीएल 2027 से पहले एक और मल्टी प्लेयर ट्रेड हुआ है. मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ अगले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. जबकि इंग्लैंड के ऑल-राउंडर सैम करन लखनऊ के लिए खेलेंगे.

IPL 2027: मोहम्मद शमी, एम. सिद्धार्थ राजस्थान को किए गए ट्रेड, लखनऊ के लिए खेलेंगे सैम करन
मोहम्मद शमी, एम. सिद्धार्थ राजस्थान को किए गए ट्रेड

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन 17 नवंबर है और इससे कुछ ही घंटो पहले एक और मल्टी प्लेयर ट्रेड हुआ है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर एम सिद्धार्थ को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया है. जबकि इंग्लैंड के ऑल-राउंडर सैम करन आगामी सीजन राजस्थान के लिए खेलेंगे. शमी की सैलरी भी कम हुई है. लखनऊ ने उन्हें हैदराबाद से 10 करोड़ में खरीदा था, लेकिन राजस्थान में उन्हें 8 करोड़ मिलेंगे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 132 IPL मैचों में 145 विकेट लिए हैं. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और कंट्रोल के लिए मशहूर बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी LSG से RR में आ रहे हैं. वे अपनी मौजूदा फीस, 75 लाख रुपये पर ही टीम से जुड़ेंगे. सिद्धार्थ आईपीएल 2024 में विराट कोहली को बोल्ड करके चर्चा में आए थे.  वहीं, ऑलराउंडर सैम करन को राजस्थान से लखनऊ में ट्रेड किया गया है. वे अपनी मौजूदा फीस, 2.4 करोड़ रुपये पर ही लखनऊ का हिस्सा बनेंगे. इंग्लैंड के इस ऑल-राउंडर ने अपने IPL करियर में अब तक 59 विकेट लिए हैं और 997 रन बनाए हैं.

(अपडेट जारी है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Samuel Matthew Curran, Manimaran Siddharth, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com