देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से लगातार पांचवें दिन एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है. दिल्ली में अब तक 25,088 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं. नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 39 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या 399 हो गई है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 111 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.027 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.
- 24 घंटे में सामने आए 39 केस, कुल आंकड़ा 14,39,136
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 23 मरीज, कुल आंकड़ा 14,13,649
24 घंटे में हुए 67,206 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,81,43,702 (RTPCR टेस्ट 46,871 एंटीजन 20,335)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 103
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
पूरे देश की बात करें तो एक दिन में कोविड-19 के 21,257 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,15,569 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,40,221 रह गयी है जो 205 दिनों में सबसे कम है. कोरोना वायरस से 271 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,127 हो गयी है. संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 14वें दिन 30,000 से कम है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,40,221 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.71 प्रतिशत है यानी मार्च 2020 के बाद से यह संख्या सबसे कम है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं