विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2020

दिल्ली : फिर 4 हजार के पार पहुंचा कोरोना का आंकाड़ा, 35 दिन बाद 24 घंटे में इतने केस

दिल्ली में होम आइसोलेशन में मरीज- 15,483 और कंटेंमेंट जोन की संख्या- 2777 है. वहीं शहर में अब तक कुल 42,59,878 टेस्ट हुए है

दिल्ली : फिर 4 हजार के पार पहुंचा कोरोना का आंकाड़ा, 35 दिन बाद 24 घंटे में इतने केस
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा एक बार फिर 4 हजार के पार पहुंच गया है. पिछले 35 दिन बाद इतने ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 19 सितम्बर को 4071 केस आए थे. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4086 मामले सामने आए इसके साथ ही राजधानी में कुल मामले 3,48,404 हो गए हैं.

पिछले 24 घंटे में हुई 26 मरीजों की मौत और दिल्ली में अब तक कोरोना से कुल 6189 की मौत हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 3296 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 3,16,214 लोग ठीक हो चुके है. बीते 24 घंटे के दौरान 58,568 टेस्ट हुए जिनमें RT-PCR- 16,874 और एंटीजन- 41,694 थे. 

संक्रमण दर की बात करें तो यह 6.98 फीसदी रहा. पिछले 24 घंटे के आंकड़े के आधार पर. राजधानी में रिकवरी रेट- 90.76 फीसदी पहुंच गया है. सक्रिय मरीज़ों की दर 7.46 फीसदी. कोरोना डेथ रेट- 1.78 फीसदी, सक्रिय मरीजों की संख्या- 26,001 है.

दिल्ली में होम आइसोलेशन में मरीज- 15,483 और कंटेंमेंट जोन की संख्या- 2777 है. वहीं शहर में अब तक कुल 42,59,878 टेस्ट हुए है.

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.16 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 11.37 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 77 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77,61,312 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Delhi Coroavirus Update, Coronavirs Delhi, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com