- देश में अप्रैल-मई में होने हैं लोकसभा के चुनाव
- बीजेपी को 400 के पार सीटें जीतने की उम्मीद
- विपक्षी गठबंधन में भी सीट शेयरिंग पर चल रही बातचीत
इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2024) की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. लोकसभा के कार्यकाल के मुताबिक माना जा रहा है कि अप्रैल-मई के बीच चुनाव हो सकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 16 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं. अब दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दावों की सच्चाई बताई है.
दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने सोशल मीडिया में चल रही इन अटकलों और दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा गया कि मीडिया के लोग लगातार पूछ रहे हैं कि क्या दिल्ली में आम चुनाव की संभावित तारीख 16 अप्रैल है?
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे लेटर में कहा गया है कि भारत के चुनाव आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और समाप्ति तिथियों की गणना के लिए अस्थायी रूप से मतदान दिवस 16 अप्रैल, 2024 दिया था.
Some media queries are coming referring to a circular by @CeodelhiOffice to clarify whether 16.04.2024 is tentative poll day for #LSElections2024
— CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) January 23, 2024
It is clarified that this date was mentioned only for ‘reference'for officials to plan activities as per Election Planner of ECI.
दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सीटों पर छठें चरण में एक साथ वोटिंग हुई थी. 12 मई 2019 को वोटिंग हुई. पिछले लोकसभा चुनाव में कुल सात चरणों में मतदान कराए गए थे. वोटिंग 11 अप्रैल से शुरू हुई और 19 मई तक चली. 23 मई को रिजल्ट आया था.
अनुमान के मुताबिक, इस साल लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में कुल 11.80 लाख मतदान केंद्र बनाने की जरूरत पड़ेगी. लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने के दौरान, प्रत्येक मतदान केंद्र पर ईवीएम के दो सेट की जरूरत होगी. यानी एक ईवीएम लोकसभा सीट के लिए और दूसरी विधानसभा सीट के लिए.
पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है. बीजेपी के कई नेता तो इस बार 400 पार के दावें कर रहे हैं. वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी खुद को रिवाइव करने में लगी है. राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस समेत 28 विपक्षी दलों ने INDIA अलायंस भी बना लिया है. गठबंधन के घटक दलों में फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है.
ये भी पढ़ें:-
गठबंधन के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी, जल्द फैसला होने की उम्मीद : अखिलेश यादव
केजरीवाल के आवास पर बैठक में आप नेताओं ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं