दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के वास्ते शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की एक बैठक हुई. आप के नेताओं ने बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, सांसद राघव चड्ढा और अन्य नेता मौजूद थे.
एक सूत्र ने कहा, ‘‘नेताओं ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की. सीट-बंटवारे की संभावना जैसे कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, लेकिन चर्चा अधूरी रही. आने वाले दिनों में और बैठकें होंगी.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हालांकि, दोनों पार्टियों के सूत्रों ने दावा किया है कि उनकी प्रदेश इकाइयां चुनाव के लिए उनके बीच गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं.
एक सूत्र ने कहा, ‘‘पंजाब में छह-छह सीटें साझा करने की संभावना पर चर्चा की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने इस बात पर जोर दिया है कि उसे उन सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने दिया जाना चाहिए, जो उसने 2019 के लोकसभा चुनावों में जीती थीं.''
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस ने राज्य की 13 में से आठ लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को चार सीट मिलीं थीं. आप सिर्फ एक सीट जीत पायी थी.
आप नेताओं ने पहले कहा था कि पार्टी ने कांग्रेस को स्पष्ट कर दिया है कि वह दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा और पंजाब सहित पांच राज्यों में चुनाव के लिए गठबंधन करना चाहती है.
ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री जयशंकर ने युगांडा में फलस्तीनी समकक्ष के साथ 'विस्तृत और व्यापक' चर्चा की
ये भी पढ़ें- मंत्री आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों के खिलाफ जांच के दिए आदेश
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं