विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2024

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के मुकाबले कौन? क्या 'महिला सम्मान' से फिर मिलेगी राज्य की सत्ता

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. भाजपा ने आज जहां आप सरकार के 10 सालों के खिलाफ चार्जशीट जारी की तो आप ने महिलाओं को 2100 रुपये देने की योजना को लेकर पंजीकरण अभियान शुरू किया.

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के मुकाबले कौन? क्या 'महिला सम्मान' से फिर मिलेगी राज्य की सत्ता
नई दिल्‍ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट बनने जा रही है. इस सीट पर एक पूर्व मुख्यमंत्री का मुकाबला दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों से हो सकता है. पूरी संभावना है कि बीजेपी नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश साहिब सिंह वर्मा को उतारे. वहीं कांग्रेस यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को पहले ही अपना उम्मीदवार बना चुकी है. बीजेपी की पहली सूची इस सप्ताह के आखिर तक आने की संभावना है. 

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आप दोनों ही आज मैदान में दिखे. आप ने महिलाओं के लिए हर महीने 2100 रुपए देने की योजना के लिए पंजीकरण अभियान शुरू किया तो वहीं आज बीजेपी ने दिल्ली की आप सरकार के दस वर्षों के खिलाफ अपनी चार्जशीट जारी की और कई आरोप लगाए. बीजेपी ने कहा कि दिल्ली में कचरे का पहाड़ है, जनता बेहाल है. पार्टी ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया. 

भाजपा ने जारी की 'चार्जशीट'

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'चार्जशीट' जारी करते हुए कहा कि केजरीवाल के 8 मंत्री, एक सांसद और 15 विधायक जेल जा चुके हैं. देश के सबसे भ्रष्टाचारी मंत्री दिल्ली में है. देश में दिल्‍ली के सबसे ज्‍यादा विधायक जेल में हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में नंबर वन है. बीजेपी के मुताबिक देश में सबसे मंहगा पानी दिल्ली में है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सबसे प्रदूषित राजधानी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस दौरान भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर घोटालों का आरोप लगाते हुए पार्टी के घोटालों की सूची भी जारी की है. पार्टी ने यह घोटाले गिनाए हैं : 

  • जल बोर्ड घोटाला
  • क्लास रूम घोटाला
  • मोहल्ला क्लिनिक घोटाला
  • शराब घोटाला
  • वक्फ बोर्ड घोटाला
  • डीटीसी घोटाला
  • श्रमिक सहायता घोटाला
  • हवाला घोटाला
  • विज्ञापन घोटाला

भाजपा के पास न चेहरा, न एजेंडा : केजरीवाल

वहीं केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए न तो कोई चेहरा है न ही कोई एजेंडा.  उन्होंने कहा कि हम पांच साल के काम गिना रहे और जनता को बता रहे हैं कि अगले पांच साल क्या काम करेंगे. उन्‍होंने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है और लोगों को बहका रही है. 

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के पास यह चुनाव लड़ने के लिए कोई एजेंडा नहीं है, कोई प्‍लानिंग नहीं है. वो दिल्‍ली के लोगों को यह बताएं कि पांच साल में दिल्‍ली के लिए भाजपा ने क्‍या काम किया है. 

साथ ही केजरीवाल ने महिला सम्मान और संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत अपने चुनाव क्षेत्र नई दिल्ली से की है. हालांकि सवाल ये है कि क्या ये नई योजनाएं जीत की गारंटी बनेंगी? क्योंकि कांग्रेस और BJP ने जिस तरह से केजरीवाल की घेराबंदी शुरू की है, इस हाई प्रोफाइल सीट को बचाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता दिख रहा है. 

भाजपा-आप के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप 

भाजपा प्रवक्‍ता आरपी सिंह ने केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्‍ली में प्रदूषण न हो इसके लिए वेस्‍टर्न-ईस्‍टर्न कॉरिडोर भाजपा की केंद्र सरकार ने दिया है. केंद्र सरकार ने दिल्‍ली सरकार को 1900 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं. उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में एम्‍स, आरएमएल और सरकारी अस्‍पतालों में मिलने वाली सुविधा दिल्‍ली के अस्‍पतालों के मुकाबले में बेहतर है. उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए हैं. यह अभी तक दिल्‍ली के लोगों को पीने का पानी तक उपलब्‍ध नहीं करवा सके हैं. इसके लिए केजरीवाल माफी भी मांग चुके हैं. उन्‍होंने कहा कि बिजली बिल फ्री का दावा करने वाले केजरीवाल बिली पर 45 फीसदी टैक्‍स लगाते हैं. हम 5 परसेट टैक्‍स रखेंगे. हर घर में पीने का साफ पानी भिजवाएंगे. साथ ही दावा किया कि हम डेढ साल में यमुना साफ करेंगे और घाट बनाएंगे, जिससे वहां पर लोग घूम सकें. 

दिल्‍ली की शिक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर भी सिंह ने सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली की शिक्षा की हालत यह है कि नौवीं और ग्‍याहरवीं के 1.50 लाख बच्‍चों को हर साल ड्रॉप आउट करवाया जाता है, जिससे यह दसवीं और बारहवीं का रिजल्‍ट बेहतर ला सकें. यह उन बच्‍चों का भविष्‍य हर साल अंधकार में डाल देते हैं. 

आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता राजेश गुप्‍ता ने कहा कि हम मुद्दों की बात करते हैं और इनकी तरह बेवजह के मुद्दे नहीं गढ़ते हैं. उन्‍होंने आरोप लगाया कि यमुना कहीं पर सबसे ज्‍यादा गंदी है तो वो आगरा में है, जहां पर भाजपा की सरकार है. सिर्फ 21 किमी में यमुना दिल्‍ली में होती है. उन्‍होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि दिल्‍ली में टैक्‍स कम करके बिजली सस्‍ती कर देंगे, लेकिन पहले हरियाणा और उत्तर प्रदेश में टैक्‍स कम क्‍यों नहीं कर देते हैं, जहां पर आपकी सरकार है. वहीं प्रदूषण को लेकर उन्‍होंने कहा कि लाहौर से महाराष्‍ट्र तक प्रदूषण है
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Assembly Elections, BJP, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com