विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2025

दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट: यहां 50-50 रहा मुकाबला, BJP और AAP कैंडिडेट को मिले इतने वाेट

Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में दक्षिण दिल्ली के मुकाबले अहम रहे. दक्षिणी दिल्ली के 10 सीटों में से 5 सीट पर बीजेपी और 5 सीटों पर आप की जीत हुई है.

दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट: यहां 50-50 रहा मुकाबला, BJP और AAP कैंडिडेट को मिले इतने वाेट
Delhi Election Result: दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों का हाल.
NDTV

Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट साफ हो चुका है. दिल्ली में 48 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता खो दी है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में थे. वहीं ओवैसी की पार्टी (AIMIM) और मायावती की बसपा (BSP) से लेकर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने चुनाव लड़ा. लेकिन दिल्ली की अधिकांश सीटों पर असली मुकाबला आप और बीजेपी के बीच ही देखने को मिला. हालांकि, जनता ने आखिरकार ज्यादातर सीटों पर BJP को चुना है, लेकिन दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों पर मुकाबला अहम रहा. जानिए दक्षिणी दिल्ली के इन 10 सीटों के नतीजे...   

जानिए कौन कितने वोटों से जीता.

विधानसभाAAP उम्मीदवारBJP उम्मीदवारCongress उम्मीदवारकौन जीता?
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर 74230 वोटकरतार सिंह तंवर 80469 वोटराजेंद्र तंवरबीजेपी
पालमजोगिंद्र सोलंकी 69144 वोटकुलदीप सोलंकी 78098 वोटमांगेरामबीजेपी
देवली (एससी)प्रेम कुमार चौहान 78514 वोट

दीपक कुमार वाल्मिकी (एलजेपी)

45092 वोट

राजेश चौहान
                   
आप
बदरपुरराम सिंह नेताजी 88120 वोटनारायण दत्त शर्मा 63241 वोटअर्जुन भड़ानाआप
बिजवासनसुरेंद्र भारद्वाज 52544 वोटकैलाश गहलोत 62377 वोटदेवेंद्र सहरावतबीजेपी
महरौलीमहेंद्र चौधरी 46567 वोटगजेंद्र यादव 48349 वोटपुष्पा सिंहबीजेपी
कालकाजीआतिशी 42530 वोटरमेश बिधूड़ी 41541 वोटअलका लांबाआप
अंबेडकर नगर (एससी)अजय दत्त 54729 वोटखुशी राम चुनार 38348 वोटजय प्रकाशआप
संगम विहारदिनेश मोहनिया 53705 वोटचंदन कुमार चौधरी 54049 वोटहर्ष चौधरीबीजेपी
तुगलकाबादसहीराम 62155 वोटरोहतास बिधूड़ी 47444 वोटवीरेंद्र बिधूड़ीआप

दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा पर 5 बीजेपी और 5 आप के पास 

दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. दक्षिणी दिल्ली जिले में छतरपुर, पालम, देवली, बदरपुर, बिजवासन, महरौली, कालकाजी, अंबेडकर नगर, संगम विहार और तुगलकाबाद विधानसभा सीटें हैं. इनमें 5 सीटों पर बीजेपी और 5 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है. इसमें देवली, बदरपुर, कालका जी, अंबेडकर नगर और तुगलकाबाद में AAP ने जीत हासिल की है. जबकि छतरपुर, पालम, बिजवासन, महरौली और संगम विहार सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के पल-पल के अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Election Result, Delhi Election Result 2025, South Delhi Ten Seats Result, Delhi Polls Result, Delhi Chunav Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com