सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (System of Air Quality and Weather Forecasting and Research) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Delhi Air Quality) लगातार पांचवें दिन भी 'बेहद खराब' (Very Poor) श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) बुधवार को 379 था, जो आज घटकर 362 हो गया है. इस बीच, प्रदूषण को कम करने के लिए आपातकालीन उपायों की घोषणा करते हुए, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) ने बुधवार को कहा कि 21 नवंबर तक सरकारी विभागों के लिए 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम होगा.
राय ने बताया कि दिल्ली में 21 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर भी रोक लगा दी गई है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण को लेकर काम 'कम' और प्रचार 'ज्यादा' किया: BJP
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सुझावों को सख्ती से लागू करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राय ने कहा, "हमने दिल्ली में आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर इसे सुनिश्चित करेंगे."
Delhi-NCR Pollution: पराली जलाने को लेकर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया ये जवाब
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगा चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए पराली जलाने को लेकर हाल ही में कहा था कि फाइव स्टार होटल के एसी में बैठकर किसानों को दोष देना आसान है.
5 की बात : दिल्ली के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं