विज्ञापन

17 साल के लड़के को 17 बार चाकू मारा... दिल्ली में होश उड़ाने वाला हत्याकांड, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के आनंद पर्वत में मामलू विवाद के बाद 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने 7 घंटे में 19 साल के आरोपी सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है.

17 साल के लड़के को 17 बार चाकू मारा... दिल्ली में होश उड़ाने वाला हत्याकांड, 3 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में चाकूबाजी (Photo: NDTV)
  • दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 17 साल के लड़के पर 17 बार चाकू से हमला किया गया.
  • वारदात के पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई.
  • CCTV और टेक्निकल सर्विलांस से पुलिस ने 19 साल के तुषार और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज आपसी टकराव के बाद 17 साल के लड़के की 17 बार चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले को वारदात के करीब सात घंटे के अंदर सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने एक 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. मृतक की पहचान आनंद पर्वत इलाके में रहने वाले 17 साल के तौर पर हुई है. पुलिसकर्मी और वारदात के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे आनंद पर्वत इलाके में एक लड़के को चाकू मारने की PCR कॉल मिली थी. जानकारी मिलते ही था ने की पुलिस थान सिंह रोड पहुंची. मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंद पर्वत थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही, टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया गया.

सीसीटीवी फुटेज और दूसरे इनपुट के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों लोगों की पहचान की. इसके बाद, स्थानीय सूचना और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से तीनों को आनंद पर्वत इलाके से पकड़ लिया गया. पुलिस ने इस मामले में 19 साल के तुषार को गिरफ्तार किया है, जबकि 17 और 15 साल के दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: हिमांशु भाऊ गैंग के 4 गुर्गे कोटा से गिरफ्तार, दिल्ली के आया नगर और द्वारका मोड़ हत्याकांड में थे वांटेड

कैसे शुरू हुआ झगड़ा?

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों आरोपी थान सिंह रोड से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से पीड़ित लड़का आ रहा था. रास्ते में दोनों पक्षों की अचानक टक्कर हो गई. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि तीनों ने मिलकर लड़के पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है. मामले में FIR नंबर धारा 103(1) BNS के तहत आनंद पर्वत थाने में दर्ज की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: 'जब तक मरा नहीं, मेरे भाई को पीटते रहे...', दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बहन ने बिल्डिंग वालों पर लगाया आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Murder Case, Anand Parbat Murder, Minor Murder, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com