- देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में आठ महीने की शादीशुदा युवती ने कथित आत्महत्या की घटना सामने आई है.
- युवती ने छह महीने से घरेलू समस्याओं से परेशान होकर एक वीडियो में अपने दर्द को अभिव्यक्त किया था.
- मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. घटना से पहले युवती ने एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया था. इसके बाद उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका की शादी को अभी 8 महीने ही हुए थे.
घटना से पहले युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'सॉरी मम्मी... सॉरी पापा... सॉरी रूचि. पता नहीं सब कुछ बहुत अजीब सा हो गया है. 6 महीने से सह रही हूं, अब और सहा नहीं जाता. ये लोग कभी चेंज नहीं हो सकते. सब शुरुआत शादी के बाद हुआ. मनहूस.'
मामले में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर डोईवाला थाना पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मृतका का पति सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात बताया जा रहा है.
पुलिस ने पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) स्तर की अधिकारी वंदना वर्मा को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें : यूपी में सिपाही ने 10 साल की बच्ची का किया मर्डर, छेड़खानी में पहले भी जा चुका था जेल
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं