विज्ञापन

VIDEO: बाइक पर जा रहा था बंदा, हवा में आया स्टेडियम पार से छक्का, एक हाथ से कैच पकड़कर सबको कर दिया हैरान

पाकिस्तान के स्वात प्रीमियर लीग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैच के दौरान बल्लेबाज के छक्के पर स्टेडियम से बाहर जा रही गेंद को एक बाइक सवार ने एक हाथ से कैच कर लिया. इस अनोखे कैच की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

VIDEO: बाइक पर जा रहा था बंदा, हवा में आया स्टेडियम पार से छक्का, एक हाथ से कैच पकड़कर सबको कर दिया हैरान
बाइक सवार ने एक हाथ से लपका शानदार कैच
@X

आज के दौर में क्रिकेट किसे पसंद नहीं है. पूरी दुनिया में यह खेल खेला जा रहा है. सोशल मीडिया पर क्रिकेट का ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सड़क चलते एक बाइक सवार ने एक हाथ से कैच लपककर सबको हैरान कर दिया. मजेदार वीडियो को @mufaddal_vohra ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से साझा किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'भीड़ में पकड़ा गया सबसे हैरान कर देने वाला कैच!' इसके साथ ही उन्होंने लाफिंग और फायर वाली इमोजी भी लगाई है. 

बाइक सवार ने पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज ने बल्लेबाज के सामने ज्यों ही गेंद डाली. उसने एक जोरदार तरीके से हवाई शॉट खेला. शॉट में इतनी जान थी कि गेंद सीमा रेखा ही नहीं स्टेडियम को भी पार करते हुए व्यस्त सड़क मार्ग पर चली गई. जहां राह चलते एक बाइक सवार ने अपनी तरफ आ रही गेंद को एक हाथ से पकड़कर सबको हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग शख्स की खूब सराहना कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

@Ashwxnth18 नाम के यूजर्स ने लिखा है,  'पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इससे फील्डिंग की कोचिंग लेनी चाहिए.'

@Arjundev33 नाम के खेल प्रेमी ने लिखा है, 'इस बंदे ने पाकिस्तान के सभी फील्डरों की पोल खोल दी.'

@IAMsheheryaar नाम के शख्स ने लिखा है, ' स्वात प्रीमियर लीग में क्रिकेट का शायद सबसे अनोखा कैच देखने को मिला है. बल्लेबाज का छक्का स्टेडियम के बाहर जा रहा था, तभी एक बाइक सवार ने गेंद को हवा में ही लपक लिया.'

आपको बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित स्वात का बताया जा रहा है. स्वात, स्वात नदी के किनारे स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय घाटी है. जिसे प्राकृतिक सुंदरता के कारण अक्सर 'पाकिस्तान का स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है. राजधानी इस्लामाबाद से स्वात की दूरी करीब 160 किमी है. 

यह भी पढ़ें- Ferrari, Lamborghini, Porsche के बाद अब Bentley? सचिन के गैराज में जुड़ सकती है नई सुपरकार, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com