रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 'राम राज्य' की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा युवाओं के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. सिंह ने यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भगवान राम द्वारा बताए गए आदर्शों के मार्ग पर चल रही है. उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम भगवान राम द्वारा निर्धारित आदर्शों के मार्ग पर चलने में सक्षम रहे हैं. हम किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.
सिंह पूर्व नौकरशाह धीरज भटनागर द्वारा 'रामचरितमानस' के सरल हिंदी काव्यानुवाद के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, 'मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता. मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने देश में राम राज्य की शुरुआत की है. लेकिन, हम निश्चित रूप से उस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं.'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत विश्व में भारत का कद बढ़ा है.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
उन्होंने कहा, “इससे पहले, जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था, उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था. लेकिन आज भारत का कद बढ़ा है, भारत का सम्मान बढ़ा है. आज जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है, तो दुनिया ध्यान से सुनती है.'' रक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान राम की जीवनगाथा ने सरकार के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है.
समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और मंदिर इस साल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.'
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं